GT vs MI: Arjun Tendulkar ने की गिल को गेंदबाजी, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस (Gujarat Titans vs Mumbai Indians) के बीच आईपीएल 2023 का 35वां मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

New Update
Arjun Tendulkar, Shubman Gill

Arjun Tendulkar, Shubman Gill: Image credit: Twitter

GT vs MI, Arjun Tendulkar, Shubman Gill: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस (Gujarat Titans vs Mumbai Indians) के बीच आईपीएल 2023 का 35वां मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 207 रन बनाए। गुजरात की पारी के दौरान सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को अर्जुन तेंदुलकर ने गेंदबाजी की। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। नेटिजन्स एक से बढ़कर एक फनी मीम शेयर कर रहे हैं। 

अर्जुन के सामने थे गिल

शुभमन गिल ने आज 34 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का भी लगाया। वहीं अर्जुन तेंदुलकर ने 2 ओवर में 9 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस की ओर से पहला ही ओवर अर्जुन ने किया। उनकी पहली तीन गेंदों का सामना सलामी बल्लेबाज साहा ने किया और तीसरी गेंद पर 3 रन लेकर स्ट्राइक गिल को दी। ओवर की चौथी गेंद पर गिल ने 1 रन लेकर स्ट्राइक ऋद्धिमान साहा को दे दी। आज के मैच में गिल ने अर्जुन की सिर्फ 1 गेंद का ही सामना किया। 

 

गुजरात की पारी का हाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते उतरी गुजरात की शुरुआत खास नहीं थी। तीसरे ओवर की पहली गेंद पर अर्जुन ने साहा को पवेलियन भेजा। उन्होंने 7 गेंदों पर 4 रन बनाए। पावरप्ले खत्म होते ही कप्तान हार्दिक पांड्या भी अपना विकेट खो बैठे। उन्होंने 14 गेंदों पर 13 रन बनाए। 12वें ओवर में गिल 56 रन बनाकर कुमार कार्तिकेय का शिकार बने। उनके अलावा विजय शंकर ने 16 गेंदों पर 19 रन, अभिनव मनोहर ने 21 गेंदों पर 42 रन और डेविड मिलर ने 22 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली। राहुल तेवतिया 5 गेंदों पर 20 रन और राशिद खान 2 गेंद पर 1 रन बनाकर नाबाद रहे। 

ये भी पढ़ें: अजिंक्य रहाणे की वापसी पर एमएसके प्रसाद का बड़ा बयान, बोले- चयनकर्ताओं ने...

ये भी पढ़ें: RCB Vs KKR: पिच रिपोर्ट, मौसम की जानकारी, लाइव स्ट्रीमिंग और संभावित प्लेइंग-11

Latest Stories