ग्लेन मैक्सवेल की 3 बेस्ट वनडे पारियां, एक में तो एक पैर से किया था डबल ब्लास्ट

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज रहे Glenn Maxwell ने अचानक ही 36 साल की उम्र में सोमवार को अपने वनडे करियर को बाय-बाय कह दिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 149 वनडे मैच खेले।

icon द्वारा Kalpesh Kalal
iconPublished: 03 Jun 2025, 02:08 PM
iconUpdated: 03 Jun 2025, 02:10 PM

Glenn Maxwell best ODI innings: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रहे ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने अचानक ही सोमवार को अपने वनडे क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस हरफनमौला खिलाड़ी ने 2012 में वनडे डेब्यू किया। जिसके बाद वो 13 साल तक खेलते रहे और अब उन्होंने 149 वनडे मैच के सफर को थाम लिया है। मैक्सवेल अब ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 फॉर्मेट में खेलना जारी रखेंगे।

Glenn Maxwell के वनडे करियर की 3 बेहतरीन पारियां

वनडे करियर में मैक्सवेल ने करीब 4 हजार रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 136 पारियों में 4 शतक के साथ 23 अर्धशतक जड़े। ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने कई बार वनडे में कमाल का प्रदर्शन किया है। चलिए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं मैक्सवेल के वनडे करियर की 3 सबसे बेहतरीन पारियां।

#3. 98 बनाम पाकिस्तान (वनडे सीरीज, 2019)

ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल सालों तक खेलते रहे। उन्होंने इस दौरान वनडे में कई यादगार पारियां खेली। इस दौरान मैक्सवेल ने 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ एक शानदार पारी खेली थी। दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए सीरीज के चौथे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए मैक्सवेल छठे नंबर पर बैटिंग करने आए। उस वक्त ऑस्ट्रेलिया ने 101 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद 140 तक आधी पारी पवेलियन लौट गई। यहां से मैक्सवेल ने 82 गेंद में 98 रन बनाए। उन्होंने एलेक्स कैरी के साथ छठे विकेट के लिए 134 रन जोड़े। इस पारी के बूते आखिर में ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से जीत मिली।

#2. 96 बनाम भारत (वनडे सीरीज, 2016)

ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने अपने करियर में कई जबरदस्त पारियां खेली हैं। लेकिन इनमें से वो भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। इस दौरान उन्होंने साल 2016 में मेलबर्न में बेहतरीन पारी खेली थी। भारत ने इस मैच में 295 रन का स्कोर खड़ा किया था। एक वक्त ऑस्ट्रेलिया ने 215 रन पर ही 6 विकेट गंवा दिए। लेकिन ग्लेन मैक्सवेल टिके रहे और उन्होंने 83 गेंद में 96 रन बनाए। भले ही वो शतक से पहले आउट हो गए लेकिन ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला गए।

#1 201* बनाम अफगानिस्तान (वर्ल्ड कप 2023)

ना झुका, ना हारा, लड़खड़ाता रहा, लंगड़ाता रहा, लेकिन टिका रहा, डटा रहा... और एक पैर से ही खेल डाली वो पारी से जिससे वर्ल्ड क्रिकेट हैरान रह गया। ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) की ये वो पारी थी, जो क्रिकेट इतिहास में अमर हो गई। इस पारी को क्रिकेट इतिहास में कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 292 रन बनाने थे। एक वक्त ऑस्ट्रेलिया ने 91 रन पर 7 विकेट खो दिए। इसके बाद बिग शो का शो देखने को मिला। जिन्हें पैर में क्रैंम्स आ गए। लेकिन उन्होंने एक पैर से ही 128 गेंद में 21 चौके और 10 छक्कों से हैरतअंगेज 201 रन की नाबाद पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को जबरदस्त जीत दिलायी।

Also Read- IPL 2025 का खिताब जीतने वाली टीम को मिलेगी कितनी रकम? PSL से होगा 5 गुना का फर्क

Follow Us Google News