Table of Contents
Glenn Maxwell Injured Ruled Out From IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 49वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स (CSK vs PBKS) के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला 30 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिसमें पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लेकिन खेल जगत में उस वक्त हलचल मच गई, जब पंजाब किंग्स की 15 सदस्यीय टीम में ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) का नाम नहीं था। जिसकी पुष्टि खुद पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने की।
क्यों बाहर हुए ग्लेन मैक्सवेल?
आईपीएल 2025 में अब तक ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) पंजाब किंग्स के किसी काम नहीं आए हैं। न तो मैक्सवेल बल्ले से कोई कमाल दिखा पाए और न ही गेंद से। लेकिन टॉस के दौरान श्रेयस अय्यर ने कहा कि उनके टीम से बाहर होने की वजह चोट है न कि खराब फॉर्म। ग्लेन मैक्सवेल को लेकर श्रेयस अय्यर ने कहा, "दुर्भाग्य से उसे उंगली में फ्रैक्चर हो गया है। फिलहाल उसके रिप्लेसमेंट पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।"
श्रेयस अय्यर के इस बयान के बाद ऐसा लग रहा है कि ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं। क्योंकि पंजाब किंग्स ने मैक्सवेल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ न सिर्फ प्लेइंग इलेवन से बाहर किया है, बल्कि उन्हें इम्पैक्ट सब्सटीट्यूट की लिस्ट से भी बाहर रखा है।
आईपीएल 2025 में Glenn Maxwell के आंकड़े
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) को 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन मैक्सवेल टीम के लिए फ्लॉप साबित हुए। उन्होंने अब तक 7 मैचों की सिर्फ 6 पारियों में बल्लेबाजी की है। जिसमें उन्होंने सिर्फ एक बार 30 रन बनाए हैं। जबकि 4 मैचों में वे 7 रन से ज्यादा नहीं बना सके। आईपीएल 2025 में पंजाब के पहले मैच में ग्लेन मैक्सवेल जीरो रन पर आउट हो गए थे।
ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2025 में 6 पारियों में 8 के औसत से सिर्फ 48 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 8.46 की इकॉनमी से सिर्फ 4 विकेट लिए हैं।
ग्लेन मैक्सवेल बनाम
- कोलकाता नाइट राइडर्स - 7 रन - 26 अप्रैल 2025
- कोलकाता नाइट राइडर्स - 7 रन (1 विकेट लिया) - 15 अप्रैल 2025
- सनराइजर्स हैदराबाद - 3 रन (40 रन दिए लेकिन कोई विकेट नहीं लिया) - 12 अप्रैल 2025
- चेन्नई सुपर किंग्स - 1 रन (1 विकेट लिया) - 8 अप्रैल 2025
- राजस्थान रॉयल्स - 30 रन - 5 अप्रैल 2025
- लखनऊ सुपर जायंट्स - बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला - 1 अप्रैल 2025
- गुजरात टाइटंस - 0 रन (26 रन देकर 1 विकेट लिया) - 25 मार्च 2025
Read More Here:
Vaibhav Suryavanshi की लिस्ट में शामिल हुआ CSK का युवा खिलाड़ी, यहां जानें कौन हैं Ayush Mhatre?
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट,क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।