WPL में किस बल्लेबाज के नाम है सबसे बड़ा स्कोर, RCB के खिलाफ Georgia Voll ने खेली 99 रनों की पारी; देखें लिस्ट

iconPublished: 08 Mar 2025, 10:36 PM
iconUpdated: 08 Mar 2025, 10:37 PM

विमेंस प्रीमियर लीग का रोमांच हर साल नया मुकाम छू रहा है। इस लीग में कई खिलाड़ियों ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता है। 8 मार्च को यूपी वॉरियर्स की जॉर्जिया वोल (Georgia Voll) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ नाबाद 99 रनों की पारी खेलकर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया।

इसके साथ ही WPL इतिहास की कुछ सबसे बेहतरीन व्यक्तिगत पारियों पर भी चर्चा तेज हो गई है। आइए नजर डालते हैं WPL में अब तक के सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर पर।

Georgia Voll (UPW) - 99 (56) बनाम RCB, 2025

UP Warriorz की युवा बल्लेबाज Georgia Voll ने 2025 सीजन में RCB के खिलाफ एक अविश्वसनीय पारी खेली। Georgia Voll ने 56 गेंदों में नाबाद 99 रन बनाए, जिसमें चौकों और छक्कों की बरसात कर दी। उनकी इस पारी ने टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इस पारी में Georgia Voll ने 17 चौके और 1 छक्का जड़ा हैं।

Image

सोफी डिवाइन (RCB) - 99 (36) बनाम GG, 2023

WPL 2023 में RCB की ओर से खेलते हुए सोफी डिवाइन ने गुजरात जायंट्स (GG) के खिलाफ महज 36 गेंदों में 99 रनों की धुआंधार पारी खेली। यह WPL इतिहास की सबसे तेज और विस्फोटक पारियों में से एक है।

एलिसा हीली (UPW) - 96 (47) बनाम RCB, 2023

UP Warriorz की कप्तान एलिसा हीली ने 2023 में RCB के खिलाफ 96 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उन्होंने 47 गेंदों में अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई थी।

बेथ मूनी (GG) - 96 (59) बनाम UPW, 2025

गुजरात जायंट्स की स्टार बल्लेबाज बेथ मूनी ने 2025 सीजन में UP Warriorz के खिलाफ 96 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और एक क्लासिक इनिंग्स खेली।

हरमनप्रीत कौर (MI) - 95 (48) बनाम GG, 2024

मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 2024 में गुजरात जायंट्स के खिलाफ 95 रनों की नाबाद पारी खेली। उनका ये प्रदर्शन MI की जीत के लिए काफी अहम साबित हुआ था।

मेग लैनिंग (DC) - 92 (57) बनाम GG, 2025

दिल्ली कैपिटल्स की दिग्गज बल्लेबाज मेग लैनिंग ने 2025 में गुजरात जायंट्स के खिलाफ 92 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी ने दिल्ली को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था।

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट,क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।

Follow Us Google News