Gautam Gambhir ने फिर दिखाई दरियादिली, तो पूर्व क्रिकेटर बोला 'गौतम पाजी आप बेस्ट हो'

गंभीर द्वारा हाल ही में किए गए एक ऐसे ही अच्छे कार्य से जुड़ा एक खुलासा हुआ है, जब उन्होंने एक पूर्व क्रिकेटर की मदद की। वैसे गंभीर हमेशा लोगों की मदद करने को तैयार रहते हैं। 

New Update
image credit ipl/ bcci

image credit ipl/ bcci

जाने-माने पूर्व खिलाड़ी और IPL में LSG की टीम के मेंटोर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) पिछले दिनों गलत कारणों से चर्चा में रहे थे। उनके और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के बीच IPL 2023 के LSG vs RCB मैच के बाद नोक झोंक हो गई थी। आरसीबी के सिराज और एलएसजी के नवीन के बीच शुरू हुई बहस इन दोनों के शामिल होने से बड़ा मुद्दा बन गई। 

ये भी पढ़ें: KKR vs PBKS: मैच जीतने के बावजूद Nitish Rana को मिली सजा, इस कारण लगाया गया जुर्माना

कोहली गंभीर विवाद (Kohli Gambhir Controversy) सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया। बाद में इस विवाद में अन्य लोग भी कूद पड़े,जिसमें रजत शर्मा आदि शामिल थे। जिससे इस मामले ने और तूल पकड़ लिया। इस विवाद का नतीजा ये हुआ कि गंभीर और कोहली दोनों की छवि खराब हुई। जबकि दोनों समाज के लिए कई अच्छे कार्य भी करते रहते हैं।

गंभीर द्वारा हाल ही में किए गए एक ऐसे ही अच्छे कार्य से जुड़ा एक खुलासा हुआ है, जब उन्होंने एक पूर्व क्रिकेटर की मदद की। वैसे गौतम गंभीर हमेशा लोगों की मदद करने को तैयार रहते हैं, वो दिल्ली में प्रतिदिन भंडारा भी चलाते हैं। 

ये भी पढ़ें: Pakistan से Asia Cup 2023 की मेजबानी जानी तय, अब इस देश में होगा टूर्नामेंट!

पूर्व क्रिकेटर को दी थी मदद 

gambhir 4.png

टीम इंडिया के लिए खेल चुके पूर्व स्पिनर राहुल शर्मा (Rahul Sharma) ने 9 मई को एक ट्वीट किया। अपने इस ट्वीट में उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर का शुक्रिया अदा किया है। इसकी वजह मुश्किल समय में गंभीर द्वारा उनकी और उनके परिवार की सहायता करना है। अपने संदेश में उन्होंने गंभीर, उनके सेकेट्री और उनकी सास का इलाज करने वाले डॉक्टर को धन्यवाद दिया है।

राहुल शर्मा ने गंभीर के लिए लिखा, "गौतम पाजी आप सबसे अच्छे हैं।" उन्होंने इस संदेश में लिखा कि "पिछले महीने उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उनकी सास (राहुल की पत्नी की मां) को ब्रेन हैमरेज हो गया था। उनकी हालत बहुत नाजुक थी, ऐसे कठिन समय में गौतम पाजी ने मेरी मदद की।"

ये भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, आईपीएल 2023 से बाहर हुए Jofra Archer

आगे राहुल शर्मा ने लिखा "उन्होंने आनन फानन में डॉक्टर और हॉस्पिटल का अरेजमेंट किया। उनकी सहायता से ही सर गंगाराम हॉस्पिटल में मेरी सास का इलाज हो पाया। अब वो बिल्कुल स्वस्थ हैं। कठिन समय में मेरी सहायता करने के लिए आप सभी का शुक्रिया।"

Latest Stories