Gambhir-Kohli Controversy: मैच के बाद दिखा अच्छा नजारा, दोस्त बने पुराने दुश्मन क्रिकेट की एक खासियत भी है, कि खिलाड़ी गुस्सा शांत होने पर और अपनी गलती का अहसास होने पर फिर से दोस्त बन जाते हैं। खेल जगत में ऐसे अनेकों उदाहरण हैं। इसका एक नया उदाहरण 10 अप्रैल को भी देखने को मिला By Puneet Sharma 11 Apr 2023 in Cricket IPL 2023 New Update image credit ipl क्रिकेट एक ऐसा खेल हैं, जहां बीच मैदान पर खिलाड़ियों के बीच तनातनी होना अब आम बात बनती जा रही है। मैदान पर गर्म जोशी में खिलाड़ी कई बार एक दूसरे को काफी कुछ कह देते हैं। ऑस्ट्रेलिया से शुरू हुई स्लेजिंग को अब सारी दुनिया ही अपना चुकी है। एक जमाना हुआ करता था, जब किसी खिलाड़ी या टीम द्वारा स्लेजिंग किए जाने पर सामने वाला खिलाड़ी चुप रह कर अपने गेम पर फोकस करना ज्यादा बेहतर समझता था। समय के साथ खिलाड़ियों के इस रवैये में परिवर्तन आया, और उन्होंने स्लेजिंग को सहन करना छोड़कर जवाब देना शुरू कर दिया। अब खिलाड़ी किसी भी खिलाड़ी द्वारा स्लेज किए जाने पर चुप नहीं रहते हैं, बल्कि आंख में आंख डाल कर जवाब देते हैं। इसका कभी उस खिलाड़ी को फायदा मिलता है, तो कभी नुकसान भी उठाना पड़ता है। लेकिन कभी-कभार ये मामला ज्यादा ही गंभीर हो जाता है, और इसका असर खिलाड़ियों के आपसी रिश्ते पर भी पड़ता है। ये भी पढ़ें: कार्तिक की गलती ने दिलाई MS Dhoni की याद, वायरल हुआ 7 साल पुराना वीडियो दूसरी ओर क्रिकेट की एक खासियत भी है, कि खिलाड़ी गुस्सा शांत होने पर और अपनी गलती का अहसास होने पर फिर से दोस्त बन जाते हैं। खेल जगत में ऐसे अनेकों उदाहरण हैं। इसका एक नया उदाहरण 10 अप्रैल को भी देखने को मिला, जब दो दुश्मन समझे जाने वाले पुराने साथी खिलाड़ी विराट कोहली और गौतम गंभीर आईपीएल 2023 में LSG और RCB के रोमांचक मैच के बाद एक दूसरे से मिले। ये भी पढ़ें: 'स्कूल क्रिकेट नहीं है..', पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने सरेआम लगाई KL Rahul की क्लास गंभीर और कोहली मैच के बाद मिले Virat Kohli with Gautam Gambhir & Vijay Dahiya. The reunion of Delhi Boys. pic.twitter.com/eCJEcPp7CE — Johns. (@CricCrazyJohns) April 11, 2023 10 अप्रैल को बेंगलुरु के चिन्ना स्वामी स्टेडियम में LSG और RCB का आमना-सामना हुआ। इस रोमांचक मैच को लखनऊ सुपर जायंटस ने 1 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच के दौरान LSG के मेंटोर गौतम गंभीर काफी एग्रेसिव दिखे। और मैच के बाद भी वो आक्रामक तरीके से अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आए। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और RCB की ओर से खेलने वाले विराट कोहली के और उनके आपस में रिश्ते काफी सालों से अच्छे नहीं रहे हैं। Virat Kohli and Gautam Gambhir meet and hug to each other 🤗 pic.twitter.com/tiJgVvpIhO — Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) April 11, 2023 लोगों को आशंका थी, कि आज भी दोनों में तनातनी हो सकती है। मगर आज ऐसा कुछ नहीं हुआ, दिल्ली से आने वाले दोनों क्रिकेटर आज आपस में गर्म जोशी से मिले। दोनों ने एक साथ फोटो भी खिंचाए। आज दोनों दिल्ली वाले पुरानी दुश्मनी भुलाते दिखे। दिल्ली के ही पूर्व क्रिकेटर और LSG के सपोर्टिंग स्टाफ में शामिल विजय दहिया भी इन दोनों के साथ नजर आए। ये भी पढ़ें: बल्ले ने निकली आग, पचासा भी जड़ा, 4 छक्के भी लगाए... फिर भी ये शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया King के नाम 10 साल पहले हुआ था विवाद दरअसल 10 साल पहले आईपीएल 2013 में खेलने के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच काफी कहासुनी हो गई थी, जिसने काफी तूल पकड़ लिया। उस समय भी विराट RCB के लिए खेल रहे थे, तो वहीं आज के मेंटोर गौतम गंभीर उस समय KKR के कप्तान थे। हालांकि उससे पहले दोनों के संबंध काफी अच्छे थे, यहां तक कि एक बार गंभीर ने अपना मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी युवा कोहली को उनके शानदार प्रदर्शन के कारण दे दिया था। लेकिन इस घटना के बाद दोनों के बीच बात बिगड़ गई थी। #Virat Kohli #Gautam Gambhir #IPL 2023 # आईपीएल 2023 #विराट कोहली #गौतम गंभीर #लखनऊ सुपर जायंटस #RCB Vs LSG #Gambhir-Kohli Controversy #विजय दहिया Read More हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें अब सदस्यता लें यह भी पढ़ें Latest Stories Read the Next Article