Most Sixes in a Single Innings in T20: वर्ल्ड क्रिकेट में पिछले कुछ वक्त से टी20 फॉर्मेट का अलग ही रूतबा कायम हो चुका है। जहां खासकर बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है। इस फॉर्मेट में बल्लेबाज आए दिन एक से एक नायाब रिकॉर्ड्स अपने नाम करते जा रहे हैं। आईपीएल में हाल ही में कई बड़े कीर्तिमान स्थापित हुए। इस मेगा टी20 लीग के खत्म होने के कुछ ही दिन बाद टी20 फॉर्मेट का एक बड़ा रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिन एलन (Finn Allen) ने बनाया है।

Finn Allen बने टी20 में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

कीवी बल्लेबाज फिन एलन ने टी20 का एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। शुक्रवार को अमेरिका में शुरू हुए मेजर लीग क्रिकेट 2025 के पहले ही मैच में फिन एलन (Finn Allen) ने कमाल कर दिखाया। उन्होंने सेन फ्रांसिस्को की टीम से खेलते हुए वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ 51 गेंद में 151 रन की पारी खेली। जहां उन्होंने इस पारी के दौरान 19 छक्के लगाए। इसके साथ ही उन्होंने क्रिस गेल के रिकॉर्ड को पीछे कर दिया। तो चलिए आपको बताते हैं टी20 फॉर्मेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे मे।

3. क्रिस गेल और पुनित बिष्ट- 17 छक्के

क्रिस गेल टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। वो इस फॉर्मेट में एक से एक रिकॉर्ड स्थापित कर चुके हैं। जिसमें उन्होंने आईपीएल 2013 में आरसीबी के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 175 रन की पारी खेली थी। इस पारी के दौरान उन्होंने 17 छक्के लगाए थे।

उनके साथ ही भारत में होने वाली टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मेघालय के बल्लेबाज पुनित बिष्ट ने 17 छक्के लगाने का कमाल किया था। 2021 में मिजोरम के खिलाफ पुनित बिष्ट ने 51 गेंद में 146 रन बनाए थे।

2. क्रिस गेल और साहिल चौहान- 18 छक्के

टी20 क्रिकेट के यूनिवर्स बॉस कहे जाने वाले वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने खास कीर्तिमान किया है। उन्होंने 2017 में बांग्लादेश प्रीमियर लीग में रंगपुर राइडर्स की तरफ से खेलते हुए ढाका डायनामाइट्स के खिलाफ 69 गेंद में 146 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 18 छक्के लगाए थे। हालांकि उनका ये रिकॉर्ड अब फिल एलन (Finn Allen) ने तोड़ दिया है। इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में एस्टोनिया के साहिल चौहान ने साइप्रस के खिलाफ 2024 में 41 गेंद में 144 रन की पारी खेली थी। इस पारी के दौरान उन्होंने 18 छक्के लगाए थे।

1. फिन एलन- 19 छक्के

टी20 क्रिकेट के इतिहास में कीवी बल्लेबाज फिन एलन (Finn Allen) ने एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। मेजर लीग क्रिकेट 2025 में सेन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न के लिए खेलते हुए फिन एलन ने वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ 51 गेंद में 151 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके लगाए लेकिन वहीं 19 छक्के लगा डाले और रिकॉर्ड बना दिया। वो इसके साथ ही एक टी20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

Also Read- 19 छक्के...सिर्फ 34 गेंद में सेंचुरी, 296 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन, RCB के पूर्व खिलाड़ी ने दुनिया को किया हैरान!