जिंदगी की जंग हारे जुझारू Heath Streak, कैंसर की वजह से हुआ निधन

आखिरकार अपने जुझारूपन के बावजूद ज़िंदगी का मैच हार गए। हीथ स्ट्रीक लंबे समय से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे, लेकिन आज उनकी जीवन की संघर्षपूर्ण पारी का दुखद अंत हो गया। 

author-image
By Puneet Sharma
New Update
Heath Streak

image credit icc

रविवार को क्रिकेट (Cricket) जगत के लिए एक बुरी खबर आई है। जिम्बाब्वे (Zimbabwe) क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान ऑलराउंडर हीथ स्ट्रीक (Heath Streak) जिनकी हालत काफी समय बहुत नाजुक बनी हुई थी, आखिरकार अपने जुझारूपन के बावजूद ज़िंदगी का मैच हार गए। हीथ स्ट्रीक लंबे समय से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे, लेकिन आज उनकी जीवन की संघर्षपूर्ण पारी का दुखद अंत हो गया। 

ये भी पढ़ें:  UP T20 League में दिखा बड़ा अजूबा, दूसरे दिन दोनों रोमांचक मैच रहे टाई

नहीं रहे जुझारू खिलाड़ी स्ट्रीक 

आज उनके संघर्ष का अंत हो गया और असमय ही ये स्टार खिलाड़ी दुनिया से विदा ले गया। उनके परिवार ने इस दुखद खबर की पुष्टि की। उनकी पत्नी ने अपने इमोशनल फेसबुक पोस्ट में उन्हें याद करते हुए ये दुखद सूचना शेयर की। इससे पहले उनके पिता ने भी इस मनहूस खबर पर मोहर लगाई थी। 

क्रिकेट के मैदान पर विरोधी खिलाड़ियों के खिलाफ कसकर जूझने वाले जिम्बाब्वे क्रिकेट के महान खिलाड़ी हीथ स्ट्रीक काफी दिनों से कैंसर की गंभीर बीमारी के कारण जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अपने समय के शानदार ऑल राउंडर रहे हीथ स्ट्रीक को स्टेज-4 कैंसर था। 

ये भी पढ़ें: Major Dhyanchand ने देशप्रेम के कारण, ठुकरा दिया था हिटलर का प्रस्ताव

फैंस में छाई निराशा और शोक 

लंबे समय से उनकी हालत बेहद नाजुक थी और उनके दुनियाभर के फैंस उनकी सलामती के लिए दुआ कर रहे थे। लेकिन आज स्ट्रीक के जीवन के साथ उन उम्मीदों, उन दुआओं का भी अंत हो गया। उनके निधन के समाचार से उनके चाहने वाले शोक और निराशा में डूब गए। 

ये भी पढ़ें: Asia Cup: श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराया, 5 विकेट से जीते लंकन शेर

कुछ दिन पहले भी उड़ी थी मृत्यु की अफवाह 

Heath Streak

ये पहली बार नहीं था जब लोगों तक ये दुखद सूचना पहुंची हो, इससे पहले भी कुछ दिन पहले इस बारे में समाचार आया था। तब हीथ स्ट्रीक के सहयोगी खिलाड़ी रहे हेनरी ओलंगा ने एक पोस्ट शेयर करते हुए पूर्व कप्तान स्ट्रीक की मौत की खबर शेयर की थी। हालांकि थोड़ी देर बाद ही उन्होंने इस खबर को गलत बता दिया था। 

ये भी पढ़ें:  IND vs PAK: बेनतीजा रहा एशिया कप का महामुक़ाबला, बारिश के कारण हुआ रद्द

तब उन्होंने अपने दूसरे पोस्ट में कहा था कि "उन्हें कुछ कन्फ़्यूजन हो गया था, लेकिन अब सब क्लियर हो गया है कि हीथ स्ट्रीक जीवित हैं। उन्हें गलत सूचना शेयर करने का खेद है।" लेकिन आज ये मनहूस खबर अफवाह नहीं निकली और असमय ही एक होनहार हीरा दुनिया से विदा ले गया। ये सिर्फ जिम्बाब्वे क्रिकेट ही नहीं, बल्कि विश्व क्रिकेट के लिए बड़ी क्षति है। 

Latest Stories