पाक की जीत में Fakhar Zaman ने रचा इतिहास, टूट गया कोहली-बाबर का रिकॉर्ड

Fakhar Zaman ने वनडे क्रिकेट में कमाल कर दिया है। शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे एसदिवसीय मैच में फखर ने अपने बल्ले से तूफान ला दिया। 337 रन के बड़े टारगेट का पीछा करते हुए उन्होंने केवल 144 गेंदों पर 180 रन की नाबाद पारी खेली।

author-image
By Akhil Gupta
New Update
Fakhar Zaman

Fakhar Zaman, image twitter

पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज फखर जमां (Fakhar Zaman) ने वनडे क्रिकेट में कमाल कर दिया है। शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे एसदिवसीय मैच में फखर ने अपने बल्ले से तूफान ला दिया। 337 रन के बड़े टारगेट का पीछा करते हुए उन्होंने केवल 144 गेंदों पर 180 रन की नाबाद पारी खेली।

मैच जिताऊ पारी में स्टार खिलाड़ी ने 17 चौके और 6 छक्के लगाए। अपनी इसी पारी के साथ फखर ने कई बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिए। आइए डालते हैं, एक नजर ऐसा ही कुछ आंकड़ों पर...

ये भी पढ़ें- PAK vs NZ: पाकिस्तान ने रचा इतिहास.. 10 गेंद पहले चेज किया 337 रन का लक्ष्य; फखर जमां का शतक

PAK vs NZ

सबसे तेज 3000 रन 

टारगेट का पीछा करते हुए अपनी पारी का 98 रन बनाने के साथ ही फखर जमां ने वनडे क्रिकेट में अपने 3000 रन पूरे कर लिए। इसी के साथ वह सबसे तेज 3 हजार वनडे रन बनाने वाले एशिया के पहले खिलाड़ी भी बन गए। फखर ने ये रिकॉर्ड अपनी 67वीं पारी में हासिल किया। 

उनसे पहले बतौर एशियाई खिलाड़ी ये रिकॉर्ड पाक कैप्टन बाबर आजम के नाम पर दर्ज था। बाबर ने 68 पारियों में ये मुकाम हासिल किया था। वहीं विराट कोहली को ये रिकॉर्ड बनाने में 75 पारियां लग गई थी।

वनडे में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले खिलाड़ी 

  • हाशिम अमला (साउथ अफ्रीका) - 57 पारियां
  • शाई होप (वेस्टइंडीज) - 67 पारियां
  • फखर जमां (पाकिस्तान) - 67 पारियां
  • बाबर आजम (पाकिस्तान) - 68 पारियां
  • सर विवयन रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज) - 69 पारियां

लगातार तीसरा शतक

वनडे क्रिकेट में फखर का ये लगातार तीसरा शतक रहा। ये बड़ा कारनामा करने वाले वह जहीर अब्बास, सईद अनवर और बाबर आजम के बाद सिर्फ चौथे पाकिस्तान ते चौथे खिलाड़ी बने। 

पाकिस्तान के लिए वनडे में लगातार सबसे ज्यादा शतक:

3 - जहीर अब्बास (1982-83)
3 - सईद अनवर (1993)
3 - बाबर आजम (2016)
3 - बाबर आजम (2022)
3 - फखर जमां (2023)*

पाकिस्तान के लिए बतौर ओपनर सबसे ज्यादा वनडे शतक

20 - सईद अनवर
10 - फखर जमां*
9 - इमाम-उल-हक
8 - रमीज राजा
8 - सलमान बट

वनडे में पाकिस्तानी द्वारा सर्वाधिक 150+ स्कोर

3 - फखर जमान*
1 - सईद अनवर, इमरान नज़ीर
1 - शरजील खान, इमाम-उल-हक और बाबर आजम

पाकिस्तान के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

फखर जमां (210) बनाम जिम्बाब्वे
सईद अनवर (194) बनाम भारत 
फखर जमां (193) बनाम दक्षिण अफ्रीका
फखर जमां (180)* बनाम न्यूजीलैंड

वनडे में सबसे ज्यादा 180+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज

3 - रोहित शर्मा (209, 264, 208*)
3 - मार्टिन गप्टिल (189*, 237*, 180*)
3 - फखर जमां (210*, 193, 180*)**
2 - विव रिचर्ड्स (189*, 181)
2 - सचिन तेंदुलकर (186*, 200*)

ये भी पढ़ें- हैदराबाद को लगा बड़ा झटका... फिर चोटिल हुए Washington Sundar, टूर्नामेंट से बाहर

Latest Stories