IPL 2025 शुरू होने से पहले ही अपनी फ्रेंचाइजी को करोड़ो का चुना लगा गये ये 5 खिलाड़ी, 1 पर लगा 2 सालों का बैन

IPL 2025, 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है। मगर इस लीग के शुरू होने से पहले ही कई फ्रेंचाइजी को नुक्सान उठाना पड़ रहा है। कई खिलाड़ी चोट के कारण लीग से बहार हो गए हैं।

icon द्वारा राज किरन
iconPublished: 19 Mar 2025, 03:01 PM
iconUpdated: 20 Mar 2025, 02:07 PM

IPL 2025: आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। इस लीग (IPL 2025) का फ़ाइनल 25 मई को होगा। लीग का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जायेगा। लेकिन सीज़न (IPL 2025) शुरू होने से पहले ही कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल अब तक इस लीग से पाँच खिलाड़ी हट चुके हैं और एक्सपर्ट्स के मुताबिक चोटों के कारण यह संख्या और भी बढ़ सकती है।

IPL 2025 - हैरी ब्रूक पर लगा बैन


इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) में खेलने से मना कर दिया है। दरअसल उन्होंने अपने देश की टीम पर ध्यान देने के लिए यह फैसला लिया। इसके बाद ब्रूक पर दो साल का प्रतिबंध लग चुका है। जिसका मतलब है कि वह 2028 तक नहीं खेल पाएंगे। वहीँ दूसरी ओर अफगानिस्तान के प्रतिभाशाली स्पिनर अल्लाह ग़ज़नफ़र चोटिल हो जाने के कारण टीम में अपनी जगह नहीं बना पाते। मुंबई इंडियंस टीम को मज़बूत बनाए रखने के लिए उनकी जगह मुजीब उर रहमान टीम में जगह बनाते है।

उमरान मलिक भी चोट के कारण हुए टीम से बाहर

सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ ब्रायडन कार्से भी चोटिल हो जाते हैं। वहीँ कार्से के जाने के बाद हैदराबाद अपनी टीम को मज़बूत बनाने के लिए दक्षिण अफ़्रीकी ऑलराउंडर वियान मुल्डर को साइन करता है। इसके अलावा, दक्षिण अफ़्रीकी तेज़ गेंदबाज़ लिसा विलियम्स चोटिल हो जाते हैं और टूर्नामेंट से बाहर हो जाते हैं।

स्पीडस्टार के नाम से मशहूर 25 वर्षीय भारतीय तेज़ गेंदबाज़ उमरान मलिक भी चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने मलिक को मेगा नीलामी में 75 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था लेकिन अब उनकी जगह लेने के लिए तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को साइन किया गया है।

टीम इम्पैक्ट और रिप्लेसमेंट प्लान

सबसे पहले, दिल्ली कैपिटल्स से हैरी ब्रूक बाहर हो गयें हैं। इसके बाद, मुंबई इंडियंस ने मुजीब उर रहमान और कॉर्बिन बॉश को लाकर दो घायल खिलाड़ियों की जगह भरी है। वहीँ दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद ने ब्रायडन कार्स के बाहर होने के बाद वियान मुल्डर को साइन करके अपनी लाइनअप को मजबूत किया। इसके अलावा, कोलकाता नाइट राइडर्स को उमरान मलिक की चोट से झटका लगा जिसकी वजह से उन्होंने तुरंत चेतन सकारिया को चुना।

Follow Us Google News