INDW vs ENGW: टूट गया टीम इंडिया का सपना, तीसरे T20 में इंग्लैंड ने जीत हासिल कर पलट दी बाजी

INDW vs ENGW: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 में इंग्लैंड ने जीत हासिल करके जबरदस्त वापसी की और इस सीरीज में टीम इंडिया को इतिहास रचने से रोक दिया।

icon द्वारा Nishu Raj
iconPublished: 05 Jul 2025, 10:55 AM
iconUpdated: 05 Jul 2025, 11:01 AM

INDW vs ENGW: भारतीय महिला टीम इस वक्त इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेn रही है। सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले जीतने के बाद तीसरे टी20 में जीत हासिल कर टीम इंडिया इतिहास रच सकती थी, पर इंग्लैंड ने उसे ऐसा करने से रोक दिया।

लंदन के द ओवल में खेले गए तीसरे टी20 में इंग्लैंड ने भारत को 5 रन से हराकर इस सीरीज में वापसी कर ली है। टीम इंडिया की तरफ से स्मृति मंधाना ने 49 गेंद में 56 रन की पारी खेली, लेकिन उनकी ये पारी भारत को जीत नहीं दिला पाई।

इतिहास रचने से चूक गई टीम इंडिया

आपको बता दें कि लंदन के कैनिंग्टन ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ अगर भारतीय महिला टीम तीसरा टी20 जीत जाती तो वो पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज अपने नाम करने में सफल होती, क्योंकि इससे पहले टीम इंडिया अभी तक ऐसा नहीं कर पाई है। पर इंग्लैंड ने उनके सपने को चकनाचूर कर दिया।

भारत और इंग्लैंड महिला टीम के बीच 2006 में डर्बी में एकमात्र मैच खेला गया था। उसके बाद से अपने घर और इंग्लैंड में भारतीय महिला टीम ने जितने भी टी20 सीरीज खेला, सभी में उसे हार का मुंह देखना पड़ा। ऐसे में तीसरे टी20 में मिली हार भारतीय टीम को काफी चुभने वाली हैं।

आखिरी ओवर में इंग्लैंड ने पलटी बाजी

तीसरे टी20 में जीत के लिए भारतीय महिला टीम ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। मैच के आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 12 रनों की जरूरत थी लेकिन इंग्लैंड की लॉरेन बेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को मात्र 6 रन बनाने का मौका दिया। यहीं पर भारत के हाथ से मैच निकल गया।

Ind-w vs Eng-w
Ind-w vs Eng-w

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे टी20 में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 171 रन बनाएं, जिसके जवाब में भारतीय महिला टीम 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 166 रन ही बना पाई। हालांकि इस हार के बाद अभी भी टीम इंडिया इस सीरीज में 2-1 से आगे हैं।

Read Also: 'नो..नो..नो...' यशस्वी जायसवाल के रिव्यू पर भड़के बेन स्टोक्स, बीच मैदान में फील्ड अंपायर से की बहस!

Follow Us Google News