ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत पूरी तरह से तैयार है। क्रिकेट प्रेमी 20 जून से शुरू हो रहे इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ एक इतिहास रचने के कगार पर हैं। आइये जानते हैं एमएस धोनी का कौन सा रिकॉर्ड ऋषभ पंत तोड़ने वाले हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ Rishabh Pant का प्रदर्शन
इंग्लैंड में अब तक Rishabh Pant ने 17 परियां खेली हैं। इस दौरान 32.70 औसत से उन्होंने 556 रन बनाए। जिसमे उन्होंने 2 अर्धशतक और 2 शतक भी जड़े हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का सबूत इंग्लैंड के खिलाफ उनका पहला दौरा है। जी हां इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने पहले दौरे में ही शतक बना दिया था, ऐसे में उनसे पूरी टीम को बहुत उम्मीदें होंगी।
पंत तोड़ेंगे एमएस धोनी का रिकॉर्ड?
इस साल इंग्लैंड दौरे पर अगर Rishabh Pant ने 222 रन बना लेते हैं, तो वह धोनी को पीछे कर एक इतिहास बना सकते हैं। दरअसल पंत अगर 222 रन बनाते हैं तो भारत की तरफ से इंग्लैंड की धरती पर सबसे अधिक रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन जाएंगे। अब तक यह रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम पर था। धोनी ने इंग्लैंड में 23 परियों में 728 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका औसत 37.04 रहा है। है। हालांकि उनके नाम एक भी शतक दर्ज नहीं है।
गिल संभालेंगे कप्तानी
रोहित शर्मा और विराट कोहली इस टेस्ट क्रिकेट का हिस्सा नहीं होंगे। उन्होंने सीरीज शुरू होने से पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अब उनकी जगह टीम की जिम्मेदारी शुभमन गिल के कंधो पर सौप दी गई है। युवा कप्तान का बल्ला इंग्लैंड की धरती पर अभी तक नहीं चला है, लेकिन इस बार उनसे बेहतरीन कप्तानी के साथ-साथ शानदार बल्लेबाजी की भी उम्मीद जताई जा रही है।