Ruturaj Gaikwad Khaleel Ahmed Ball Tampering Video: रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का मैच हुआ, जो उम्मीद अनुसार रोमांच से भरा रहा। इस महामुकाबले में CSK ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। यह इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार 13वां सीजन है जब मुंबई इंडियंस ने टूर्नामेंट की शुरुआत हार के साथ की है। मगर इन तथ्यों से ज्यादा कप्तान Ruturaj Gaikwad और खलील अहमद चर्चा में हैं, जिनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहा है Ruturaj Gaikwad और Khaleel Ahmed का वीडियो

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान Ruturaj Gaikwad और तेज गेंदबाज खलील अहमद का वीडियो खूब तूल पकड़ रहा है। दरअसल खलील अपनी जेब से कुछ निकाल कर गायकवाड़ को दे देते हैं। वे दोनों कैमरा से बचने का प्रयास करते हैं, लेकिन कैमरा से बच पाना इतना भी आसान नहीं। उनके इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचाई हुई है।

खलील अहमद ने Ruturaj Gaikwad को क्या दिया, इस बात पर से अभी पर्दा नहीं उठ पाया है। चूंकि दोनों ने कैमरा से पीठ फेर ली थी, जिसके कारण वो संदेह के घेरे में आ गए हैं। कई लोग उन पर बॉल टैम्परिंग के आरोप लगा रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों ने यह भी कहा कि यह बॉल टैम्परिंग नहीं है। यह भी दावा किया गया कि अहमद ने अपनी अंगूठी गायकवाड़ को दी थी।

CSK कर रही है मुंबई को डॉमिनेट

चेन्नई सुपर किंग्स साल 2023 से ही मुंबई इंडियंस को डॉमिनेट कर रही है। बता दें कि MI की चेन्नई सुपर किंग्स पर आखिरी जीत साल 2022 में आई थी। चेन्नई को मुंबई पर लगातार चार जीत मिली हैं। रविवार को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए 155 रन बनाए थे, जिसके जवाब में चेन्नई ने 4 विकेट शेष रहते मैच को जीत लिया था। CSK के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और रचिन रवींद्र ने अर्धशतक लगाया था।

Read More Here:

अपने पहले आईपीएल मैच से पहले छोटे उस्ताद वैभव सूर्यवंशी ने दिया सचिन और युवराज को ओपन चैलेंज

'अभी 7 साल और आईपीएल खेलेंगे एमएस धोनी' कप्तान रुतुराज ने सीएसके फैंस को दी सदी की सबसे बड़ी खुशखबरी!

डेविड वॉर्नर ने आखिर क्यों की एयर इंडिया की आलोचना? कारण जानकार हो जाओगे हैरान!

आरसीबी की जीत के बाद सीएसके समाज में दहशत का माहौल, क्या धोनी की टीम आईपीएल 2025 से जल्द होगी बाहर?