कैप्टन कूल MS Dhoni मना रहे है आज अपना जन्मदिन, सोशल मीडिया पर आई बधाई संदेशों की बाढ़

धोनी की कप्तानी में भारत ने तीन ICC Trophy अपने नाम की हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में 2007 में टी20 विश्व कप (T20 World Cup), 2011 में ओडीआई विश्व कप (ODI World Cup) और 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) टीम इंडिया को जिताई थी। 

New Update
image credit csk twitter

image credit bcci/ ipl

7 जुलाई का दिन भारतीय क्रिकेट (Indian Cricket) के लिए स्पेशल है, क्योंकि इस दिन टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का जन्मदिन (Birthday) है। आज कैप्टन कूल माही अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक धोनी की कप्तानी में भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफी (ICC Trophy) अपने नाम की हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में 2007 में टी20 विश्व कप (T20 World Cup), 2011 में ओडीआई विश्व कप (ODI World Cup) और 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) टीम इंडिया को जिताई थी। 

ये भी पढ़ेंः 2007 विश्व कप में Team India को बाहर करने वाले, Tamim Iqbal ने अचानक Cricket को अलविदा कहा

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। उनके फैंस उन्हें आज भी भगवान की तरह पूजते हैं। उनके लिए दीवानजीआई का ये आलम है कि आईपीएल 2023 (IPL 2023) के दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते थे। इस दौरान उनके लिए दीवानगी इस समय खेल रहे खिलाड़ियों से कहीं ज्यादा नजर आई। 

ये भी पढ़ेंः WI Tour पर टी20 सीरीज के लिए Indian Squad का ऐलान, इन 2 चेहरों को Team India में मिली एंट्री

सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का लगा तांता 

image credit ipl/ bcci

धोनी को उनके जन्मदिन पर बधाई देने वालों में क्या आम और क्या खास, सभी शामिल हैं। क्रिकेट जगत सहित सभी क्षेत्रों से जुड़ी सिलेब्रिटीज ने उन्हें अपने-अपने तरीके से बधाई दी है। ये है धोनी के जन्मदिन पर आए कुछ बधाई संदेश। 

ये भी पढ़ेंः Rishabh Pant के बाद एक और दिग्गज बाल-बाल बचा, गंभीर Car Accident का हुआ शिकार

Latest Stories