IPL 2025 फिर शुरू होने के बाद भी नहीं होगा पंजाब बनाम दिल्ली मुकाबला! जानें इस मामले पर BCCI ने क्या दिया अपडेट

IPL 2025 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए BCCI द्वारा इस टूर्नामेंट को बीच में ही रोक दिया गया। इस सीजन अब तक 57 मैच खेले गए हैं। 58 मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा था। हालांकि मैच को बीच में ही रोकना पड़ा। फिलहाल इस सीजन 17 मैच खेले जाने बाकी हैं।

icon द्वारा Sonee Srivastav
iconPublished: 10 May 2025, 04:12 PM
iconUpdated: 10 May 2025, 04:13 PM

IPL 2025 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए BCCI द्वारा इस टूर्नामेंट को बीच में ही रोक दिया गया। इस सीजन अब तक 57 मैच खेले गए हैं। 58 मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा था। हालांकि मैच को बीच में ही रोकना पड़ा। फिलहाल इस सीजन 17 मैच खेले जाने बाकी हैं।

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला

आईपीएल 2025 को एक हफ्ते के लिए रद्द कर दिया गया है। BCCI ने यह फाइल्स पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले के अगले दिन लिया है। 8 मई को धर्मशाला स्टेडियम में दोनों ही टीमों के बीच बेहतरीन मुकाबला खेला जा रहा था। जिसमे पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10.1 ओवर में 1 विकेट गवांते हुए 122 रन बनाएं थे।

IPL 2025
IPL 2025

हालांकि तकनीकि कारण की वजह से पूरा स्टेडियम ब्लैक आउट हो गया और इस मैच को वहीं रोकना पड़ा। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या दुबारा पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा ?

IPL 2025: पंजाब और दिल्ली के बीच फिरसे होगा मुकाबला ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2025 शुरू होते ही पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फिर से शुरू से मुकाबला खेला जा सकता है। हालांकि इस बारें में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यह मुकाबला फिर से पूरा शुरू से खेला जाएगा या फिर वहीं से खेला जाएगा जहां पर उसे रद्द किया गया था।

IPL 2025: प्लेऑफ पर पड़ेगा असर

यह मुकाबला प्लेऑफ में जाने के लिए पंजाब और दिल्ली दोनों ही टीमों के लिए अहम है। पंजाब और दिल्ली को लेकर 7 टीमें प्लेऑफ की रेस में दौड़ लगा रही हैं। अगर या मैच दुबारा नहीं होता है तो दोनों ही टीमों को प्लेऑफ में जाने के लिए कठनाइयों से गुजरना पड़ सकता है।

बता दें, IPL 2025 को एक हफ्ते रोकने का कारण BCCI ने खिलाड़ियों की सुरक्षा बताया है। दोनों ही देशों में बढ़ते तनाव को देखते हुए BCCI को यह कदम उठाना पड़ा। अब BCCI जल्द ही सरकार से सलाह लेकर बचे हुए मैचों की तारीख का ऐलान कर सकती है।

Read More:

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान तो नंबर 4 पर सबसे बेहतर विकल्प साबित होगा ये खिलाड़ी

Follow Us Google News