DC vs GT: दिल्ली ने गुजरात को दिया 163 रनों का लक्ष्य, शमी को 3 सफलता

आईपीएल 2023 (IPL 2023) का 7वां मैच आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस (Delhi Capitals vs Gujarat Titans) के बीच खेला जा रहा है। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में GT के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

New Update
David Warner 1

David Warner : Image credit: IPL

DC vs GT, Arun Jaitley Stadium, Delhi: आईपीएल 2023 (IPL 2023) का 7वां मैच आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस (Delhi Capitals vs Gujarat Titans) के बीच खेला जा रहा है। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में Gujarat Titans के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली शमी की स्विंग और रफ्तार के आगे बेबस नजर आई। DC ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 162 रन बनाए। गुजरात को जीत के लिए 163 रनों की दरकार है। 

नहीं चला शॉ का बल्ला

Delhi Capitals vs Gujarat Titans: पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की सलामी जोड़ी को तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने जमकर छकाया। तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर दिल्ली का पहला विकेट गिरा। ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट लेंथ गेंद को पृथ्वी शॉ ने पुल करने की कोशिश की। मिड ऑन पर तैनात जोसेफ ने आसान सा कैच लपका और शमी ने गुजरात को पहली सफलता दिलाई। शॉ ने 5 गेंदों पर 7 रन बनाए। 5वें ओवर की पहली गेंद पर दिल्ली को दूसरा झटका लगा। शमी ने मिचेल मार्श को बोल्ड किया। मार्श ने 4 गेंदों पर 4 रन बनाए।

वॉर्नर ने बनाए 32 रन

9वें ओवर की दूसरी गेंद पर दिल्ली को तीसरा झटका लगा। अल्जारी जोसेफ ने कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) को बोल्ड किया। वॉर्नर ने 32 गेंदों पर 37 रन बनाए। 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर दिल्ली का चौथ विकेट गिरा। अल्जारी जोसेफ (Alzarri Joseph) ने राइली रूसो को राहुल तेवतिया के हाथों कैच आउट कराया। रूसो खाता तक नहीं खोल सके और गोल्डन डक का शिकार हुए। 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर दिल्ली का पांचवां विकेट गिरा। पंत के रिप्लेसमेंट अभिषेक पोरेल ने 11 गेंदों पर 20 रन बनाए। राशिद खान ने उन्हें बोल्ड किया। 

सरफराज की धीमी पारी

17वें ओवर की दूसरी गेंद पर दिल्ली का छठा विकेट गिरा। सरफराज खान ने 34 गेंदों पर 30 रन बनाए। राशिद ने उन्हें लिटिल के हाथों कैच आउट कराया। 19वें ओवर की चौथी गेंद पर दिल्ली का सातवां विकेट गिरा। अमन खान ने 8 गेंदों पर 8 रन बनाए। आखिरी ओवर में अक्षर पटेल भी पवेलियन लौटे। उन्होंने 22 गेंदों पर 36 रन बनाए। कुलदीप यादव 1 रन और एनरिक नार्जे 2 गेंदों पर 4 रन बनाकर नाबाद रहे। मोहम्मद शमी और राशिद खान को 3-3 सफलता मिलीं, वहीं अल्जारी जोसेफ ने 2 विकेट चटकाए।

ये भी पढ़ें: IPL 2023: Kane Williamson के रिप्लेसमेंट का ऐलान, गुजरात के स्क्वॉड में शामिल हुआ यह दिग्गज

ये भी पढ़ें: IPL 2023 के बीच टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, WTC का फाइनल भी नहीं खेल पाएंगे Shreyas Iyer

Latest Stories