MI vs DC Mumbai Yellow Alert: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में प्लेऑफ की रेस अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है, लेकिन मुंबई में लगातार हो रही बारिश ने टीमों की चिंता बढ़ा दी है। बता दें कि आईपीएल 2025 का 63वां मैच 21 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) के बीच खेला जाना है।
वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम है, लेकिन मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए मुंबई के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है, जिसके चलते इस मैच के धुलने की संभावना है। इस मौसम को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने मैच को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के समक्ष शिफ्ट करने की मांग उठाई है।
दिल्ली कैपिटल्स की अपील
दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैनेजमेंट को ईमेल लिखकर मांग की है कि मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच को दूसरे शहर में शिफ्ट किया जाए। जिंदल का तर्क है कि जब 23 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाला मैच बेंगलुरु में खराब मौसम के पूर्वानुमान के कारण लखनऊ में शिफ्ट किया जा सकता है, तो मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाला मैच भी 'समानता' के सिद्धांत को बनाए रखते हुए किसी अन्य वेन्यू पर आयोजित किया जाना चाहिए।
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, पार्थ जिंदल ने अपने ईमेल में साफ लिखा है, "मुंबई में भारी बारिश की संभावना है और यह बात पिछले 6 दिनों से मौसम पूर्वानुमान में स्पष्ट है। अगर बेंगलुरु का मैच बारिश के चलते शिफ्ट किया जा सकता है, तो यहां भी ऐसा करना चाहिए ताकि लीग की निष्पक्षता बनी रहे।" (MI vs DC)
पॉइंट्स टेबल में मुंबई और दिल्ली का प्रदर्शन
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) की स्थिति पॉइंट्स टेबल में बेहद नाजुक है। मुंबई इंडियंस 12 में से 7 मैच जीतकर 14 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है। मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट +1.156 है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स 12 में से 6 मैच जीतकर और एक मैच रद्द होने के बाद 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें पोजीशन पर है। दिल्ली कैपिटल्स का नेट रन रेट +0.260 है।
MI vs DC हेड टू हेड
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) अब तक कुल 36 बार आमने-सामने हुए हैं। इसमें मुंबई का पलड़ा भारी रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के खिलाफ 20 मैच जीते हैं। जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई के खिलाफ 16 मैच जीते हैं। आईपीएल 2025 के 29वें मैच में मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 12 रन से जीत दर्ज करने में सफल रही।
Read More Here:
बारिश नहीं बिगाड़ पाएगी IPL 2025 का रोमांच! BCCI ने नियमों में किया बड़ा बदलाव
Rishabh Pant का फ्लॉप शो जारी, Eshan Malinga के शानदार कैच के बाद संजीव गोयनका का मूड हुआ खराब
PSL के पीछे हाथ धोकर पड़ा Punjab Kings! अब Kyle Jamieson को किया गया शामिल, जानिए किसकी लेंगे जगह?
रोहित शर्मा स्टैंड पर देखकर रो पड़ीं Ritika Sajdeh! इमोशनल मोमेंट में बह निकले आंसू, वीडियो वायरल