DC vs RCB: पिच और मौसम की जानकारी, कहां देख सकेंगे मैच, कैसी होगी प्लेइंग-11

डीसी का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है, टीम इस समय आखिरी पायदान पर है। हालांकि उसने अपने पिछले 4 में से 3 मैच जीतकर ट्रैक पर लौटने का प्रयास किया है।

New Update
image credit ipl/ bcci

image credit ipl/ bcci

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम 6 मई, शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की मेजबानी करेगी। IPL 2023 का 50वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, DC vs RCB मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा। इस मैच का आरसीबी के लिए ज्यादा महत्व है, क्योंकि वो प्ले ऑफ की रेस में अभी बनी हुई है। 

डीसी का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है, टीम इस समय आखिरी पायदान पर है। उसके नॉक आउट में पहुंचने के रास्ते लगभग बंद हो चुके हैं। हालांकि उसने अपने पिछले 4 में से 3 मैच जीतकर ट्रैक पर लौटने का प्रयास किया है। वहीं दूसरी ओर आरसीबी ने भी अपने 4 में से 3 मैचों में विजय प्राप्त की है।    

ये भी पढ़ें: RR vs GT: गुजरात के खिलाफ राजस्थान की शर्मनाक हार, राशिद ने लिए 3 विकेट

हेड टू हेड

image credit ipl/ bcci

  • कुल मैच: 29  
  • DC जीता: 10  
  • RCB जीता:18 
  • अनिर्णीत: 1 

दोनों टीमों के बीच की आपसी टक्कर की बात करें तो 2020 के बाद से दिल्ली ने आरसीबी को हराया नहीं है। 2021 से दोनों टीमों के बीच खेले गए चारों मैच आरसीबी ने ही जीते हैं। पिछले मैच में भी चिन्ना स्वामी स्टेडियम में बेंगलोर को कम स्कोर पर रोकने के बाद भी दिल्ली मैच जीतने में नाकाम रही थी। 

ये भी पढ़ें: VIDEO : स्टिक फेंक, 126 दिनों बाद बिना सहारे चलते दिखे Rishabh Pant

मौसम और पिच

GT vs DC

दिल्ली की पिच इस बार कुछ अलग लग रही है। इस पिच पर इस बार अच्छा खासा उछाल नजर आ रहा है। इस पिच में  इस बार गेंदबाजों को मदद नजर आ रही है। बल्लेबाजों को यहां अगर रन बनाने हैं तो फिर पिच की उछाल से तालमेल बिठाना पड़ेगा। लेकिन बाउंड्री ज्यादा बड़ी नहीं होने और आउट फील्ड फास्ट होने के कारण यहां तेजी से रन बनते हैं। 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार को बारिश की संभावना 20% है। इसका मतलब है कि इस बारिश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। बादलों के कारण मौसम में नमी 35% तक रहेगी। तापमान न्यूनतम 23 और अधिकतम 36 डिग्री रहेगा। हवा 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। 

ये भी पढ़ें: WC 2023:... तो इस मैदान पर होगा India vs Pakistan मैच! BCCI ने शुरू की तैयारी

लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल 

image credit ipl/ bcci

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच कब खेला जाएगा?
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मैच 6 मई, शनिवार को खेला जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मैच कब शुरू होगा?
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैच का टॉस 7 बजे होगा।

TV पर दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मैच कैसे देखें?
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मैच ऑनलाइन कैसे देखें?
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच को JioCinema ऐप पर लाइव देख सकते हैं। इस ऐप पर आपको मुकाबला फ्री में देखने को मिलेगा। 

ये भी पढ़ें: 'ड्रॉप होंगे Harry Brook', पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान, बोले- सही मनसिकता में नहीं है इंग्लिश खिलाड़ी

दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग-11

RCB kd .png

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, वनिन्दु हसरंगा, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), केदार जाधव, हर्षल पटेल, महिपाल लोमरोर, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज। 

दिल्ली कैपिटल्स:

डेविड वार्नर (कप्तान), मिचेल मार्श, अमन खान, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, फिल साल्ट, खलील अहमद, कुलदीप यादव, एनरिक नोर्किया, प्रियम गर्ग, ईशांत शर्मा।

Latest Stories