Danish Kaneria ने Shahid Afridi को बताया कट्टरपंथी, विवादित बयान पर कसा तंज; बोले- 'नहीं मिलनी चाहिए कोई मंच'

IPL 2025: पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) ने अपने देश के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) के हालिया भारत विरोधी बयानों पर कड़ी आपत्ति जताई है। जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

iconPublished: 28 Apr 2025, 07:17 PM
iconUpdated: 26 May 2025, 01:57 PM

Danish Kaneria on Shahid Afridi: जम्मू-कश्मीर के मशहूर पर्यटन स्थल पहलगाम के पास बैसरन घास के मैदान में 22 अप्रैल को आतंकियों ने अचानक गोलीबारी की थी। इस आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी। इनमें से 25 भारतीय नागरिक थे। इस घटना के बाद पाकिस्तान की तरफ से भारत के लिए भड़काऊ बयान आ रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने भारत को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद अब उनकी ही टीम के स्पिनर दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) ने अफरीदी के विवादित बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

शाहिद अफरीदी का विवादित बयान क्या था?

एक वायरल वीडियो में शाहिद अफरीदी को भारतीय सेना का मजाक उड़ाते हुए सुना जा सकता है, जिसमें वह कहते हैं, "आतंकवादियों ने पहलगाम में एक घंटे तक लोगों को मारने का काम जारी रखा, लेकिन भारतीय सेना के 8 लाख सैनिकों में से कोई भी मौके पर नहीं आया। फिर जब सेना आई, तो उन्होंने पाकिस्तान पर आरोप लगा दिया।" अफरीदी ने आगे आरोप लगाया कि भारत खुद आतंकवाद को बढ़ावा देता है, अपने ही नागरिकों को मारता है और फिर इसका दोष पाकिस्तान पर डालता है।

Danish Kaneria ने अफरीदी के विवादित बयानों पर दी कड़ी प्रतिक्रिया

दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) ने सोमवार, 28 अप्रैल को दानिश अफरीदी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "अफरीदी हमेशा से ही चरमपंथी विचारों से जुड़ा रहा है। मेरी राय में, उसे भारतीय टेलीविजन या देश के भीतर किसी भी मंच पर बोलने का मौका नहीं मिलना चाहिए। इसके अलावा, उसने मुझे इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मनाने की कोशिश की और मेरे साथ भोजन करने से इनकार किया, जो मुझे बेहद अपमानजनक लगा।"

पाकिस्तान के 16 यूट्यूब चैनल हुए बैन

भारत में 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल बैन कर दिए गए। इनमें से कई बड़े मीडिया चैनल थे। इस लिस्ट में कई पाकिस्तानी क्रिकेट यूट्यूब चैनल भी शामिल हैं। यह कदम 28 अप्रैल को उठाया गया।

Follow Us Google News