CSK vs MI Match Win Prediction and Full Preview: आईपीएल 2025 में फैंस को जल्द ही सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। जब चेन्नई सुपर किंग्स अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस की मेजबानी करेगी, तो एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम का माहौल गरमाने वाला है। जहां एक ओर चेन्नई अपने घरेलू मैदान पर मजबूत दिख रही है, वहीं मुंबई को शुरुआती मैच में दो बड़े झटके लगे हैं।

CSK vs MI Match: मुंबई इंडियंस को दो बड़े झटके

मुंबई इंडियंस को इस मैच से पहले ही दो बड़े झटके लगे हैं। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल होने के कारण यह मुकाबला मिस करेंगे। इसके अलावा, नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या को पिछले सीजन में स्लो ओवर रेट के कारण बैन झेलना पड़ा है, जिससे वे इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। उनकी गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी संभालेंगे।

CSK vs MI Match: पिच रिपोर्ट

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने घरेलू मैदान में खेलने के लिए तैयार है। चेपॉक की पिच हमेशा से स्पिनरों की मददगार रही है, और इस बार भी धीमी और टर्न लेने वाली पिच की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है, और 165 रन का स्कोर यहां चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

CSK vs MI Match: आमने – सामने वाले रिकॉर्ड?

अगर आमने-सामने के रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमें अब तक 37 बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें मुंबई ने 20 और चेन्नई ने 17 मैच जीते हैं। हालांकि, चेपॉक में मुंबई का रिकॉर्ड बेहतर है—मुंबई ने यहां 8 में से 5 मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई केवल 3 बार जीत पाई है।

CSK vs MI Match: दोनों टीम कि संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन:- रचिन रविंद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, सैम कर्रन, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना और खलील अहमद

इंपैक्ट प्लेयर - विजय शंकर/ अंशुल काम्बोज

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन:- रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, नमन धीर, राज अंगद बावा, मिशेल सैंटनर, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट

इंपैक्ट प्लेयर - रॉबिन मिंज

CSK vs MI Match: कौन से खिलाड़ी दिखाएंगे दम

रुतुराज गायकवाड़ – चेन्नई के सलामी बल्लेबाज टीम के लिए बेहद अहम साबित हो सकते हैं। पावरप्ले में उनकी बल्लेबाजी टीम को मजबूत शुरुआत दे सकती है।

सूर्यकुमार यादव – भारतीय टी20 टीम के कप्तान अपनी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। हार्दिक की गैरमौजूदगी में उनकी बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों पर नजरें रहेंगी।

रचिन रवींद्र – हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इस खिलाड़ी से चेन्नई को काफी उम्मीदें होंगी। स्पिन खेलने की उनकी क्षमता इस पिच पर बड़ा अंतर पैदा कर सकती है।

CSK vs MI Match, आज किसका पलड़ा भारी? कौनसी टीम जीतेगी मैच?

चेन्नई सुपर किंग्स अपने घरेलू मैदान पर हमेशा से मजबूत टीम रही है, और इस बार भी पिच उनके पक्ष में रहने वाली है। मुंबई इंडियंस के लिए हार्दिक और बुमराह की गैरमौजूदगी एक बड़ा झटका हो सकता है, जिससे उनकी चुनौती और कठिन हो सकती है। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स इस मुकाबले में फेवरेट मानी जा रही है और उनसे जीत की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, मुंबई की टीम कभी भी सरप्राइज देने से पीछे नहीं हटती, इसलिए मुकाबला रोमांचक जरूर होगा।