"मै चोटिल नही हूं माही भाई.." ऋतुराज गायकवाड़ को हटा महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान बनाने के बाद CSK पर लगे गंभीर आरोप

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को आईपीएल 2025 के बीच सीजन में तगड़ा झटका लगा है। टीम के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी में फ्रैक्चर के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

iconPublished: 11 Apr 2025, 12:20 PM
iconUpdated: 11 Apr 2025, 11:34 PM

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को आईपीएल 2025 के बीच सीजन में तगड़ा झटका लगा है। टीम के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी में फ्रैक्चर के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम की कमान एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी संभालेंगे। इस बात की पुष्टि खुद हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने की है।

फ्लेमिंग ने किया बड़ा खुलासा

गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में फ्लेमिंग ने बताया, "ऋतुराज को गुवाहाटी में चोट लगी थी। वह दर्द के बावजूद मैदान पर उतरे, लेकिन एक्स-रे से स्थिति साफ नहीं हो सकी। जब हमने एमआरआई कराया तो कोहनी में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। यह हमारे लिए बेहद निराशाजनक है। उन्होंने खेलने की पूरी कोशिश की लेकिन अब वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।"

फ्लेमिंग ने आगे कहा कि टीम के पास कुछ विकल्प हैं लेकिन धोनी तुरंत कप्तानी के लिए तैयार हो गए और उन्होंने परिस्थितियों को अच्छी तरह समझा।

गायकवाड़ की चोट कैसे लगी?

30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में गायकवाड़ को यह चोट लगी थी। तुषार देशपांडे की एक शॉर्ट ऑफ गुड लेंथ गेंद अचानक उठी और उनके दाहिने हाथ पर लग गई। इसके बाद भी उन्होंने 5 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और फिर पंजाब किंग्स के खिलाफ भी मैदान में उतरने की कोशिश की, लेकिन दर्द की स्थिति बनी रही।

CSK की बल्लेबाज़ी पर पड़ेगा असर

गायकवाड़ के बाहर होने से न केवल कप्तानी बल्कि बल्लेबाज़ी लाइनअप को भी झटका लग सकता है। अब CSK को अपने विदेशी खिलाड़ियों के संयोजन और प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने पड़ सकते हैं।

फैंस ने कैसे किया रियेक्ट!:

इस बदलाव के बाद कुछ CSK फैंस जश्न मना रहे है वहीं कुछ फैंस गुस्से में भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस तरीके से सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा :

Read More :

Ruturaj Gaikwad के आईपीएल 2025 से बाहर होने पर चमकी इस खिलाड़ी की किस्मत बतौर रिप्लेसमेंट CSK की टीम का होगा हिस्सा

Follow Us Google News