क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने की नए चैप्टर की शुरुआत, इस टीम का थामा हाथ; जानिए कितने करोड़ में हुई डील

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने भविष्य को लेकर चल रहीं अटकलों के ऊपर विराम लगाते हुए अपने अगले कॉन्ट्रैक्ट का एलान कर दिया है। जानिए अगले 2 साल किस टीम से क्रिस्टियानो रोनाल्डो खेलते हुए नजर आएंगे।

iconPublished: 26 Jun 2025, 11:50 PM
iconUpdated: 26 Jun 2025, 11:54 PM

क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) के भविष्य को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं। सोशल मीडिया पर उनके एक पोस्ट के बाद माना जा रहा था कि क्या रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) फुटबॉल से रिटायरमेंट लेने वाले हैं या फिर कोई नया क्लब जॉइन करने जा रहे हैं?

लेकिन अब इन सभी अटकलों पर विराम लग चुका है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने खुद सोशल मीडिया पर अपने अगले कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने बताया कि वे अल नस्र क्लब के साथ दो साल का नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर चुके हैं। इसका मतलब यह है कि अब वे 42 साल की उम्र तक फुटबॉल खेलते नजर आएंगे।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया एलान

रोनाल्डो ने अपने पोस्ट में लिखा, "एक नया चैप्टर शुरू हुआ। वही जुनून, वही सपना। आइए मिलकर इतिहास बनाएं।" पांच बार के बेलन डि’ओर विजेता रोनाल्डो ने 2022 में मैनचेस्टर यूनाइटेड छोड़कर सऊदी अरब के अल नस्र क्लब का रुख किया था। इसी कदम के बाद नेमार, करीम बेंजेमा जैसे बड़े नामों ने भी यूरोप छोड़कर सऊदी लीग का रुख किया।

करोड़ो में होगी सैलरी

हालांकि इस बार उनके नए कॉन्ट्रैक्ट की सटीक रकम सामने नहीं आई है, लेकिन यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार डील की कीमत पहले से भी ज्यादा हो सकती है। अल नस्र के साथ पिछली डील के मुताबिक, रोनाल्डो की सैलरी सालाना 200 मिलियन डॉलर यानी करीब 1712 करोड़ रूपए थी।

Cristiano Ronaldo scores winner for Al-Nassr in AFC Champions League Elite

अगले विश्व कप पर नज़रें

क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं। उनकी कप्तानी में पुर्तगाल ने यूएफा नेशंस लीग का खिताब जीता है। अब उनकी नजरें अगले साल होने वाले फीफा वर्ल्ड कप पर हैं। निर्धारित तौर पर यह उनका आखिरी विश्वकप होगा जिसे जीतकर वे इतिहास रचने का प्रयास जरुर करेंगे।

Follow Us Google News