18 साल, 9 ICC फाइनल और..., Rohit Sharma ने खत्म किया अर्धशतक का सूखा; न्यूजीलैंड के खिलाफ फिफ्टी से बनाया रिकॉर्ड

Rohit Sharma ICC Finals Scores: रोहित शर्मा ने अपने करियर में 9 बार किसी ICC टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला है। मगर Champions Trophy Final मैच में उन्होंने आखिरकार अपना अर्धशतक का सूखा समाप्त कर दिया है।

icon द्वारा नीराज शर्मा
iconPublished: 09 Mar 2025, 07:47 PM

Rohit Sharma Scores in ICC Finals: रोहित शर्मा अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं, लेकिन वो अब भी रिकॉर्ड बनाने से जरा भी पीछे नहीं हट रहे हैं। अब उन्होंने ICC टूर्नामेंट के किसी फाइनल में अपना पहला अर्धशतक लगाया है। रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल (Champions Trophy Final) में केवल 41 गेंद में फिफ्टी पूरी की है। यह अर्धशतक लगाते ही उन्होंने एक नया कीर्तिमान स्थापित कर डाला है।

18 साल में 9 ICC फाइनल, अर्धशतक सिर्फ एक

Rohit Sharma पिछले करीब 18 सालों से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल उनके करियर का 9वां ICC टूर्नामेंट फाइनल मैच है। अब तक खेले 8 आईसीसी फाइनल मैचों में रोहित 50 रनों का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में आखिरकार उन्होंने ICC फाइनल में अपनी पहली हाफ-सेंचुरी लगा डाली है।

किसी ICC फाइनल में इससे पहले रोहित शर्मा का सर्वाधिक स्कोर 47 रन था। यह स्कोर उन्होंने 2023 ODI वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था, जहां उन्होंने 31 गेंदों में 47 रन जड़ डाले थे।

वनडे करियर में लगाई 58वीं फिफ्टी

Rohit Sharma के करियर की यह 58वीं वनडे फिफ्टी है। इसके अलावा उन्होंने इस फॉर्मेट में 32 सेंचुरी भी लगाई हैं। आपको याद दिला दें कि रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के दौरान ही अपने वनडे करियर में 11,000 रन पूरे किए थे। उन्होंने यह कारनामा अपने वनडे करियर की 261वीं पारी में हासिल किया था। सबसे तेज 11 हजार ODI रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने 222 पारियों में यह आंकड़ा हासिल कर लिया था।

Rohit Sharma के सभी ICC फाइनल और उनका स्कोर

  • 30 - टी20 विश्व कप 2007 - बनाम पाकिस्तान
  • 9 - चैंपियंस ट्रॉफी 2013 - बनाम इंग्लैंड
  • 29 - टी20 विश्व कप 2014 - बनाम श्रीलंका
  • 0 - चैंपियंस ट्रॉफी 2017 - बनाम पाकिस्तान
  • 34 और 30 - विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021 - बनाम न्यूजीलैंड
  • 15 और 43 - विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 - बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • 47 - विश्व कप 2023 - बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • 9 - टी20 विश्व कप 2024 - बनाम दक्षिण अफ्रीका

Read More Here:

Daryl Mitchell की धीमी पारी ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, 91 गेंदों में फिफ्टी बनाकर न्यूजीलैंड की बढ़ाईं मुश्किलें!

तलाक के बाद फिर प्यार में पड़े युजवेंद्र चहल? इस मिस्ट्री गर्ल के साथ देखने पहुंचे IND vs NZ फाइनल; स्टेडियम की फोटो वायरल

Follow Us Google News