बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड और पोलो खिलाड़ी संजय कपूर (Sanjay Kapoor) का निधन हो गया है। 53 वर्षीय प्रतिष्ठित भारतीय बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन पर बॉलीवुड जगत से लेकर खेल जगत तक मातम छाया हुआ है। इस दौरान संजय कपूर की पारिवारिक मित्र शालिनी पासी और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया के माध्यम से दुःख जताया है।
करिश्मा कपूर के पूर्व पति और पोलो खिलाड़ी संजय कपूर की मौत पर इन हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड और पोलो खिलाड़ी संजय कपूर (Sunjay Kapur) का निधन हो गया है। 53 वर्षीय प्रतिष्ठित भारतीय बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन पर बॉलीवुड जगत से लेकर खेल जगत तक मातम छाया हुआ है। इस दौरान संजय कपूर की पारिवारिक मित्र शालिनी पासी और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया के माध्यम से दुःख जताया है।
शालिनी पासी का रिएक्शन
एक साक्षात्कार के दौरान शालिनी पासी ने Sunjay Kapur के निधन पर बात करते हुए कहा, ''संजय का निधन वाकई चौंकाने वाला है। यह घटना हमें ये एहसास कराता है कि जीवन कितना अस्थायी है और हम जो कुछ भी इतना गंभीरता से लेते हैं, वह एक पल में ही खत्म हो सकता है।”
Sunjay Kapur जोश के साथ खेलते थे पोलो
शालिनी ने Sunjay Kapur के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा, ''संजय और उनका परिवार हमारे बहुत करीबी हैं। मेरी जान पहचान उनसे और उनके परिवार से तब हुई, जब मेरी शादी हुई थी। व्यवसाय हो या पोलो खेलना, वह हमेशा हर काम को पूरे जोश और लगन से करने वाले इंसान थे। इस वजह से लोग उन्हें रोल मॉडल की तरह भी देखते थे।''
कंगना ने बताया निधन का कारण
बॉलीवुड एक्ट्रेस और लोकसभा सांसद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के माध्यम से घटना की पूरी जानकारी और श्रंद्धाजलि दी है। उन्होंने लिखा, ''एक और अविश्वसनीय घटना में, संजय कपूर (करिश्मा कपूर के पूर्व पति) पोलो ग्राउंड पर थे, इस दौरान एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई, जिससे उन्हें डंक लग गया और उनकी सांस की नली बंद हो गई।''

कंगना ने आगे लिखा, ''वह सांस नहीं ले पा रहे थे इसलिए उन्होंने खेल को रोकने के लिए कहा, लेकिन तुरंत ही कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई। यह बहुत दुखद खबर है, सभी सुरक्षित रहें और भगवान से प्रार्थना करते रहें। ”