आईपीएल 2025 (IPL 2025 Final) का फाइनल मुकाबला आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में है, जहां इस खिताबी भिड़ंत को लेकर दोनों टीमों के फैंस के बीच गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि अब देश की राजनीतिक पार्टियों के बीच भी इस मुकाबले को लेकर दीवानगी झलक रही है
जिन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सपोर्ट किया है, जिसमें कांग्रेस से लेकर भारतीय जनता पार्टी शामिल है जिन्होंने अपने-अपने स्तर से आरसीबी को अपना भरपूर समर्थन दिया है और उन्हें फाइनल (IPL 2025 Final)में अच्छा प्रदर्शन कर ट्रॉफी जीतने की दुआ दी है।
IPL 2025 Final में RCB को सपोर्ट करने उतरी राजनीतिक पार्टियां
ನಮ್ಮೆಲ್ಲರ ಶುಭ ಹಾರೈಕೆಗಳು ಟೀಮ್ ಆರ್ಸಿಬಿ ಮೇಲಿರಲಿ.
— BJP Karnataka (@BJP4Karnataka) June 3, 2025
All the best Team RCB 🏏#RCB #IPL2025 #IPLFinale pic.twitter.com/LiQikQGUpk
"18 years of grit, passion, and unbreakable spirit. Today, we chase the dream! Karnataka roars for RCB!"#EeSalaCupNamde 🏆❤️#PlayBold #IPL2025 pic.twitter.com/rxsNL3hBPZ
— Karnataka Congress (@INCKarnataka) June 3, 2025
ಈ ಬಾರಿ ಐಪಿಎಲ್ ಕಪ್ ಗೆಲ್ಲುವ ಅರ್ಹತೆ ಮತ್ತು ತಾಕತ್ತು ಆರ್.ಸಿ.ಬಿ ಗೆ ಇದೆ.
— Siddaramaiah (@siddaramaiah) June 3, 2025
ಇಂದಿನ ಒಂದು ಪಂದ್ಯದ ಗೆಲುವು ಕೋಟ್ಯಂತರ ಅಭಿಮಾನಿಗಳ 18 ವರ್ಷಗಳ ಕಾಯುವಿಕೆಗೆ ಅಂತ್ಯ ಹಾಡಲಿದೆ ಎನ್ನುವುದು ನನ್ನ ಭಾವನೆ. @RCBTweets #RCBvsPBKS #iplfinal2025 pic.twitter.com/5jgaUHIZGF
फाइनल (IPL 2025 Final) मुकाबले के लिए कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और शिकारपुरा से विधायक विजेंद्र येदियुरप्पा ने एक्स के माध्यम से एक पोस्ट किया और आरसीबी क पूर्ण रूप से समर्थन किया। उन्होंने लिखा कि 'टूर्नामेंट शुरू हुए 18 साल हो चुके हैं और इन सब के दौरान दो चीज स्थिर रही है.. विराट कोहली की इलेक्ट्रिक उपस्थिति और आरसीबी प्रशंसकों का अटूट जुनून और विश्वास। भले ही ट्रॉफी ने हमें अपने आप से अभी तक दूर रखा हो लेकिन जोश कभी कम नहीं हुआ है।
हम पहले भी तीन बार यहां गौरव की दहलीज पर खड़े रहे हैं लेकिन इस साल कुछ अलग महसूस हो रहा है। कप को घर लाने के लिए आज विश्वास और एक अटूट भुख है'। इतना ही नहीं कर्नाटक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने भी आरसीबी का भरपूर समर्थन करते हुए उनके लिए एक पोस्ट किया और उनके 18 साल की हिम्मत, जूनून और अटूट भावना को सलाम करते हुए इस सीजन (IPL 2025 Final) ट्रॉफी जीतने के लिए दुआ की है।
फैंस के साथ-साथ राजनीतिक पार्टियों में भी आरसीबी का है क्रेज
सोशल मीडिया पर इस वक्त कई तस्वीरें वायरल हो रही है जिसमें यह देखा जा रहा है कि राजनीतिक पार्टियों अलग-अलग पोस्टर लगाकर आरसीबी का उत्साह बढ़ा रही हैं और फाइनल मैच (IPL 2025 Final) में उन्हें पंजाब किंग्स के खिलाफ मजबूती से उतरने का समर्थन कर रही है। इससे यह साफ पता चल रहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की दीवानगी अब केवल क्रिकेट फैंस नहीं बल्कि राजनीतिक पार्टियों में भी सर चढ़कर बोल रही है।