Ben Stokes: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड पूरी दुनिया को करेगा हैरान! संन्यास से इस खिलाड़ी की होगी वापसी और बनेगा ODI का कप्तान

England ODI Captain 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खराब प्रदर्शन के बीच जोस बटलर ने इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। अब संकेत मिले हैं कि Ben Stokes को कप्तानी का जिम्मा सौंपा जा सकता है।

icon द्वारा नीराज शर्मा
iconPublished: 07 Mar 2025, 04:23 PM
iconUpdated: 05 May 2025, 04:20 PM

Ben Stokes ODI Retirement Return: इंग्लैंड क्रिकेट टीम का हाल पिछले सालों में बदतर हालत में पहुंच गया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लचर प्रदर्शन के बाद जोस बटलर इंग्लैंड की व्हाइट बॉल टीम की कप्तानी छोड़ चुके हैं। वैसे तो बेन स्टोक्स साल 2022 में ही वनडे फॉर्मेट से रिटायरमेंट (Is Ben Stokes Retired) ले चुके हैं, लेकिन उन्होंने कुछ समय बाद ही यू-टर्न ले लिया था।

अब इंग्लैंड टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर, रॉब की का मानना है कि वनडे टीम को दोबारा सही दिशा दिखाने के लिए बेन स्टोक्स को कप्तानी देने पर विचार ना किया जाए तो ऐसा सोचना बेवकूफी होगी।

इंग्लैंड बोर्ड करेगा दुनिया को हैरान?

इंग्लैंड टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की ने कहा, "Ben Stokes सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक हैं। इसलिए उन्हें कप्तानी देने पर विचार ना करना बेवकूफी होगी। मैं इतना कहूंगा कि अभी सभी चीजों पर विचार किया जाना संभव है। आपको हर एक विकल्प पर विचार करना होता है और टीम के हिसाब से क्या सबसे अच्छा होगा और वह फैसला अन्य चीजों पर क्या प्रभाव डालेगा?" रॉब की ने यह भी कहा कि बेन स्टोक्स एक बेहतरीन लीडर और शानदार खिलाड़ी हैं।

ब्रेंडन मैकुलम और Ben Stokes की जोड़ी करेगी कमाल?

रॉब की ने यह भी संकेत दिए कि कोच ब्रेंडन मैकुलम के साथ बेन स्टोक्स की जोड़ी वनडे में इंग्लैंड टीम के लिए कारगर सिद्ध हो सकती है। बेन स्टोक्स साल 2022 में टेस्ट टीम के कप्तान बने थे, जिसके बाद इंग्लैंड ने 12 टेस्ट सीरीज खेली हैं, जिनमें से उसने 7 सीरीज जीती हैं और सिर्फ 2 बार हार झेलनी पड़ी है। जबकि उसकी 3 टेस्ट सीरीज ड्रॉ पर समाप्त हुईं। कुल मिलाकर देखा जाए तो टेस्ट फॉर्मेट में स्टोक्स और मैकुलम की जोड़ी ने बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया है।

क्या वनडे से रिटायर हो चुके हैं बेन स्टोक्स?

Ben Stokes अपना वर्कलोड मैनेज करने के लिए जुलाई 2022 में वनडे क्रिकेट से रिटायर हो गए थे। मगर कुछ समय बाद ही उन्होंने रिटायरमेंट से वापसी करते हुए 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अपनी टीम का प्रतिनिधित्व किया था। यह भी बताते चलें कि स्टोक्स ने उस वर्ल्ड कप के बाद कोई ODI मैच नहीं खेला है।

Follow Us Google News