मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है। आईपीएल 2025 के इस 33वें मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मुकाबला शुरू होने से पहले वानखेड़े स्टेडियम में एक अलग दृश्य देखा गया। आपको बता दे की MI के पूर्व कप्तान और ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा को मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में मैच देखने आए दर्शक और मुंबई के उस स्टेडियम में बैठे रोहित के फैंस के सामने बुलाया गया। इसके बाद मुंबई इंडियंस(MI) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को सम्मानित किया गया। बीसीसीआई(BCCI) अध्यक्ष रोजर बिन्‍नी ने रोहित शर्मा को स्मृति चिन्ह दिया।

17 साल की सफल IPL यात्रा को किया सम्मानित

IPL Rohit Sharma

रोहित को स्मृति चिन्ह मिलने का वीडियो आईपीएल(IPL) के एक्‍स अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा को बीसीसीआई(BCCI) अध्यक्ष रोजर बिन्नी से विशेष स्मृति चिन्ह प्राप्त हुआ।' यह सम्मान IPL में पहली बार नहीं दिया गया है। रोहित आईपीएल 2025 में सम्मानित होने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी है। इससे पहले विराट कोहली और एम एस धोनी को भी सम्मानित किया जा चुका है।

IPL के सबसे पुराने खिलाड़ियों में रोहित का नाम भी शामिल

Rohit Sharma 1

रोहित शर्मा आईपीएल के पहले सीजन से इस लीग का हिस्सा रहे हैं। इसी के साथ वह लीग में दूसरे सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले और तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत डेक्कन चार्जर्स से की थी। रोहित पहले 3 सीजन इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे थे और रोहित की हाजिरी में ही 2009 में डेक्कन चार्जर्स ने IPL ट्रॉफी भी अपने नाम की थी। इसके बाद रोहित 2011 में मुंबई इंडियंस(MI) से जुड़े और तब से लेकर अब तक रोहित अपना सारा दम खम मुंबई के लिए लगा रहे हैं।

रोहित का करियर रहा शानदार

Rohit Sharma 2

रोहित शर्मा ने आईपीएल में अब तक 262 मैच खेले हैं। इस दौरान 257 इनिंग्स में उन्होंने 29.31 की औसत और 131.18 की स्ट्राइक रेट से 6684 रन बनाए हैं। IPL में रोहित ने 2 शतक के साथ ही 43 अर्धशतक भी लगाए हैं। इस लिस्ट में टॉप पर विराट कोहली हैं। विराट 258 मुकाबलों में 8252 रन बना चुके हैं। वहीं शिखर धवन ने 222 मुकाबलों में 6769 रन बनाए हैं। रोहित जल्द ही धवन को पीछे छोड़ इस रेस में उनसे आगे निकल सकते हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच

एमएस धोनी: 271 मैच
रोहित शर्मा: 262 मैच
विराट कोहली: 258 मैच
दिनेश कार्तिक: 257 मैच
रविंद्र जडेजा: 247 मैच

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली: 8252 रन
शिखर धवन: 6769 रन
रोहित शर्मा: 6684 रन
डेविड वॉर्नर: 6565 रन
सुरेश रैना: 5528 रन
एमएस धोनी: 5373 रन

READ MORE

IPL 2025 के बीच पंजाब किंग्स के कोच को छोड़ना होगा टीम का साथ, टीम इंडिया में गौतम गंभीर के साथ इस भूमिका में आएंगे नजर

Kane Williamson ने बताया अपने "FAB 5" खिलाड़ियों का नाम, लिस्ट में 2 युवा भारतीय खिलाड़ी शामिल

RCB vs PBKS Match Tickets: कम दाम में कहां से खरीदें आरसीबी और पंजाब के बीच होने वाले मैच की टिकट?

विराट कोहली और रोहित शर्मा नही बल्कि ये खिलाड़ी है Ishan Kishan का फेवरेट, कोहली के लिए कह दी ये बड़ी बात

अभिषेक शर्मा सहित इन युवा भारतीय खिलाड़ियों को BCCI दे सकता सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, शानदार प्रदर्शन से किया इम्प्रेस

बेंगलुरु से भिड़ंत में लौटेंगे Marcus Stoinis? RCB के खिलाफ श्रेयस अय्यर की अगुवाई में ऐसी हो सकती है PBKS की संभावित प्लेइंग 11

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट,क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।