BCCI Announces Australia Women Tour to India Fixtures: जून में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा ऐलान किया है। बीसीसीआई ने गुरुवार (29 मई) को घोषणा की कि भारतीय महिला टीम सितंबर में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की मेजबानी करेगी। इस दौरे पर तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। ऐसे में हमारे साथ जानिए क्या है पूरा शेड्यूल।
BCCI ने जारी किया IND vs AUS महिला वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच ये वनडे मैच चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारत में होने जा रहे आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए यह सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम होगी।
तारीख | दिन | समय (IST) | |
14 सितंबर 2025 | रविवार | दोपहर 1:30 | चेन्नई |
17 सितंबर 2025 | बुधवार | दोपहर 1:30 | चेन्नई |
20 सितंबर 2025 | शनिवार | दोपहर 1:30 | चेन्नई |
मेंस ए टीम का भारत दौरे का पूरा शेड्यूल
महिला सीरीज के अलावा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया 'ए' और दक्षिण अफ्रीका 'ए' मेंस टीमें भी सितंबर से नवंबर के बीच भारत का दौरा करेंगी। ये टीमें मल्टी-फॉर्मेट मैच खेलेंगी।
ऑस्ट्रेलिया 'ए' मेंस टीम का भारत दौरा:
ऑस्ट्रेलिया 'ए' टीम लखनऊ में टीम इंडिया के खिलाफ दो अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेलेगी, जिसके बाद कानपुर में तीन वनडे मैच खेले जाएंगे।
तारीख | मैच का प्रकार | वेन्यू |
16-19 सितंबर 2025 | अनाधिकारिक टेस्ट | लखनऊ |
23-26 सितंबर 2025 | अनाधिकारिक टेस्ट | लखनऊ |
30 सितंबर 2025 | वनडे | कानपुर |
03 अक्टूबर 2025 | वनडे | कानपुर |
05 अक्टूबर 2025 | वनडे | कानपुर |
दक्षिण अफ्रीका 'ए' मेंस टीम का भारत दौरा:
दक्षिण अफ्रीका 'ए' अपना पूरा दौरा बेंगलुरु में खेलेगी। यहां बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (BCCI) में दो अनौपचारिक टेस्ट मैच खेले जाएंगे, जबकि एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में तीन वनडे मैच खेले जाएंगे।
तारीख | मैच का प्रकार | |
30 अक्टूबर-02 नवंबर 2025 | अनाधिकारिक टेस्ट | बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस |
06-09 नवंबर 2025 | अनाधिकारिक टेस्ट | बीसीसीआई सेंटर |
13 नवंबर 2025 | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम | |
16 नवंबर 2025 | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम | |
19 नवंबर 2025 | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम |
Read More Here:
Jio ने Sony से मिलाया हाथ! ENG vs IND टेस्ट सीरीज के डिजिटल और ब्रॉडकास्ट राइट्स के लिए हुआ सौदा