सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन (Kavya Maran) हर साल आईपीएल में अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए पहुंचती है। इस बार भले ही उनकी टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई हो लेकिन एक बार फिर वह अपनी खूबसूरती को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में रही। इसी बीच देखा जाए तो अब काव्या मारन की शादी को लेकर भी बड़ी जोरो-शोरों से चर्चा चल रही है।

इतना ही नहीं एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि काव्या काफी लंबे समय से एक व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में है, जहां अब वह शादी के बंधन में बंधने वाली है। इन सब के बीच अब प्रेम संबंधों की अफवाहों पर ब्रेक लगाते हुए काव्या मारन (Kavya Maran) के रुमर्ड हस्बैंड ने चुप्पी तोड़ी हैं।

Kavya Maran: शादी को लेकर रुमर्ड हस्बैंड ने तोड़ी चुप्पी

दरअसल काव्या मारन (Kavya Maran) का जिस व्यक्ति के साथ नाम जोड़ा जा रहा है, वह कोई और नहीं संगीतकार और गायक अनिरुद्ध रविचंद्र हैं। अब इन्होंने एक्स पर इन सारी बातों को लेकर स्पष्ट किया है और बताया है कि ' शादी आह? लोल... शांत हो जाओ दोस्तों.. कृपया अफवाहे फैलाना बंद करो'। इसके साथ उन्होंने एक हंसने वाली इमोजी भी शेयर की है। आपको यह बता दें कि अनिरुद्ध रविचंद्रन साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के टॉप म्यूजिक कंपोजर और सिंगर माने जाते हैं।

अनिरुद्ध रजनीकांत के भतीजे हैं और उन्हें इंडस्ट्री में असली पहचान तब मिली थी जब उन्होंने धनुष के संग 'व्हाई दिस कोलावेरी डी' में काम किया था। 34 वर्षीय अनिरुद्ध तेलुगू सिनेमा का एक ऐसा चेहरा हैं जिन्होंने रजनीकांत, कमल हसन, थालापती विजय, अजीत सूर्या, पवन कल्याण, महेश बाबू और जूनियर एनटीआर जैसे स्टार के लिए संगीत तैयार किया हैं।

सामने आई पूरी सच्चाई

हाल ही में एक वायरल रेडिट पोस्ट में यह दावा किया गया था कि काव्या और अनिरुद्ध एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके बाद ही सोशल मीडिया पर यह अफवाह तेजी से फैलने लगी कि दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। इतना ही नहीं खबर यह भी थी कि अनिरुद्ध ने खुद इस रिश्ते को लेकर काव्या के पिता कलानिधि मारन से बात की है लेकिन अब उनके इस पोस्ट से यह स्पष्ट हो गया है कि इन सारी बातों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।

काव्या मारन (Kavya Maran) सन ग्रुप के मालिक कलानिधि मरण की बेटी हैं जो कुल 409 करोड रुपए के संपत्ति की मालकिन हैं। काव्या मारन की खूबसूरती और उनकी स्टाइल को लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं दूसरी ओर अगर अनिरुद्ध रविचंद्र के नेटवर्थ की बात करें तो यह करीब 50 करोड रुपए है जो फिल्मों में अपनी म्यूजिक कंपोजिशन के लिए लगभग 5 से 8 करोड रुपए चार्ज करते हैं।

Read Also: WTC Final 2025: दक्षिण अफ्रीका की जीत से ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड चैंपियन कप्तान हुए भावुक, प्रोटियाज टीम के भविष्य पर कही बड़ी बात