क्या था लड़का से लड़की बनी अनाया बांगर की लाइफ का सबसे मुश्किल दौर? VIDEO में खुद किया खुलासा

Anaya Bangar: 2024 में जेंडर ट्रॉन्सफॉर्मेशन करवाने के बाद अनाया बांगर जब भारत लौटी तो फैंस उनका नया लुक देखकर बिल्कुल हैरान रह गए। हालांकि इस दौरान अनाया को काफी परेशानियों से भी गुजरना पड़ा।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 08 Jul 2025, 04:54 PM
iconUpdated: 08 Jul 2025, 05:16 PM

Anaya Bangar: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर, जिन्होंने कुछ समय पहले जेंडर ट्रॉन्सफॉर्मेशन करवाया है। अनाया बांगर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लड़का से लड़की बनने के बाद अनाया ने सोशल मीडिया पर की फोटो और वीडियो शेयर कर अपनी जर्नी के बारे में लोगों से बात की।

हाल ही में अनाया ने इंस्टाग्राम पर जो लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, उसमें उन्होंने अपनी लाइफ के सबसे कठिन समय के बारे में खुलासा किया है। लड़का से लड़की बनने के दौरान अनाया की बॉडी पर की तरह के ऑपरेशन और ट्रीटमेंट करने पड़े थे पर इन सब से ज्यादा उनके दिल पर इस दौरान क्या बीत रही थी ये किसी को नहीं पता था।

Throwback To Peaceful Goa Days Cricket Cricketlover Bollywood Explorepage Viralreel Tre

अनाया की जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर

एक इंटरव्यू के दौरान अनाया ने खुलासा किया कि जब वो 16 साल की थीं और खुद को आईने में देखती थीं तो उनके मन में कुछ और चलता रहता था और सामने शरीर कुछ और दिखता था। अनाया के लिए जिंदगी का वो दौर सबसे मुश्किल था।

उन्होंने कहा वो समय मुश्किल था क्योंकि सोसाइटी मेरी सच्चाई अपना नहीं सकती थी। फिर धीरे-धीरे मैने खुद को समझाया और खुद से ही कहा कि एक दिन ऐसा आएगा जब लोग मुझे स्वीकार कर लेंगे।

अनाया बांगर ने कब करवाया जेंडर ट्रॉन्सफॉर्मेशन?

अनाया बांगर ने कहा कि आज अगर मुझे 16 साल की उम्र में दोबारा जाने का मौका मिले तो खुद से यही कहूंगी कि जैसी हूं वैसी ही ठीक हूं। इस दुनिया में फिट होने के अपने आप को छिपाने की जरूरत नहीं है। अनाया बांगर ने नवंबर 2024 में सर्जरी करवाई थी और इसके बाद वो लड़का से लड़की बन गईं। वो अक्सर खेलों में खासकर क्रिकेट में ट्रांसजेंडर अधिकारों की वकालत करती रही हैं।

Read More: 'लॉर्ड्स में भी आएंगे...', अचानक से सोशल मीडिया पर फैंस ने की कोहली से स्पेशल रिक्वेस्ट, विराट पूरी करेंगे ये मांग?

Follow Us Google News