IPL Final से ठीक पहले CSK के दिग्गज खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, ट्वीट कर की घोषणा

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। रायडू ने ट्वीटर के जरिए अपने रिटायरमेंट की हात कही। 

csk (12).png

IMAGE CREDIT IPL/BCCI

New Update

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस (CSK vs GT) के बीच IPL 2023 का फाइनल खेला जाना है। हालांकि फाइनल से ठीक पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। रायडू ने ट्वीटर के जरिए अपने रिटायरमेंट की हात कही। 

ये भी पढ़ें- GT vs CSK: इन 5 खिलाड़ियों का प्रदर्शन तय करेगा, कौन बनेगा IPL 2023 का चैंपियन

दो टीम का रहे हिस्सा

IPL में वह चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं। 37 वर्षीय खिलाड़ी ने 2010 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। उन्होंने 202 मैच खेले और 28.11 की औसत से कुल 4329 रन बनाने में सफल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 127.29 का देखने को मिला। आईपीएल में रायडू के बल्ले से 22 अर्धशतक और 1 शतक भी लगाया।

ट्वीटर पर किया ऐलान

आईपीएल फाइनल शुरू होने से ठीक पहले अंबाती रायडू ने ट्वीट कर लिखा,

''दो बड़ी टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स, 204 मैच, 14 सीजन, 11 प्लेऑफ, आठ फाइनल, पांच ट्रॉफी। उम्मीद है कि आज रात छठी ट्रॉफी मिलेगी। यह एक शानदार सफर रहा है। मैंने यह फैसला किया है कि आज रात होने वाला फाइनल मैच आईपीएल में मेरा आखिरी मैच होगा। मैंने इस टूर्नामेंट में खेलने का आनंद हमेशा उठाया। आप सभी का शुक्रिया।''

 

 

रायडू ने जीती 5 ट्रॉफी 

दाएं हाथ के बल्ले से कुल 5 आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वह 2013, 2015 और 2017 में खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम के सदस्य थे। इसके अलावा जब चेन्नई सुपरकिंग्स 2018 और 2021 में विजेता बनी थी तो वह धोनी के साथ थे।

बता दें कि 2010 से 2017 तक रायडू ने मुंबई इंडियंस से आईपीएल खेला था, इसके बाद वह चेन्नई का हिस्सा बने।

ये भी पढ़ें- CSK vs GT: आज के मैच में बन सकते हैं 20 रिकॉर्ड, धोनी के पास इतिहास रचने का मौका

#csk #chennai super kings #ambati rayudu
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe