क्या राजनीति में उतरेंगे Ambati Rayudu, इस वजह से लगाए जा रहे हैं कयास

दूसरी ओर अब वहीं रायडू के एक नई फील्ड में उतरने की भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि वो राजनीति (Politics) में शामिल हो सकते हैं। रायडू अपने बयानों के लिए भी आजकल चर्चा में हैं।

New Update
Ambati Rayudu

Image Credit Bcci

अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu) ने हाल ही में क्रिकेट (Cricket) को अलविदा कह दिया था। उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा के बाद IPL 2023 में अपना अंतिम मैच खेला। सन्यास लेने के बाद भी रायडू लगातार कई वजहों से लगातार चर्चाओं में हैं। एक तो अब वो अगले महीने से अमेरिका में होने वाले मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में अपने सीएसके फ्रेंचाईजी टेक्सास सुपर किंग्स (Texas Super Kings) के लिए एक बार फिर खेलते हुए नजर आएंगे। 

ये भी पढ़ेंः Duleep Trophy: Jalaj को किया गया नजरंदाज, भड़के 'Venkatesh ने कहा...'

दूसरी ओर अब वहीं रायडू के एक नई फील्ड में उतरने की भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि वो राजनीति (Politics) में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा हमेशा विवादों में घिरे रहने वाले रायडू अपने बयानों के लिए भी आजकल चर्चा में हैं। टीम इंडिया (Team India) के लिए खेल चुके रायडू हमेशा विवादों में घिरे रहने वाले रायडू ने एक बार फिर अपने बयानों से सनसनी मचा रखी है। 

ये भी पढ़ेंः Rohit Sharma को मिला Graeme Smith का साथ, दिया खराब फॉर्म से उबरने का गुरुमंत्र

राजनीति में हाथ आजमा सकते हैं रायडू 

Image credit Bcci

ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वो राजनीति के मैदान में उतर कर चुनाव लड़ते हुए नजर आ सकते हैं। उनके YSRCP पार्टी में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल इसका कारण ये है कि हाल ही में रायडू ने हाल ही में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और YSRCP प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी (YS Jagan Mohan Reddy) से मुलाकात कि थी। जिसके राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। उसके बाद से ही इन अटकलों का दौर शुरू हो गया। 

ये भी पढ़ेंः WC 2023: Najam Sethi ने लिया यू टर्न, कहा Pakistan का आना अभी तय नहीं

image credit ipl/ bcci

बताया तो ये तक जा रहा है कि अंबाती रायडू आंध्र प्रदेश के कृष्णा या गुंटूर जिले की किसी एक सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं। रायडू ने बयान भी दिया था जिसमें उन्होंने आंध्र प्रदेश के सीएम जगन की तारीफ की थी और कहा था कि राजनीति में प्रवेश करने वाले युवाओं के लिए जगन मोहन रेड्डी एक बड़ी प्रेरणा हैं। हालांकि उन्होंने अब तक अपने राजनीति में आने की पुष्टि नहीं की है। लेकिन ये कयास इसलिए भी लगाए जा रहे हैं, क्योंकि वो पहले भी राजनीति में आने की इच्छा जता चुके हैं। 

Latest Stories