Ambati Rayudu Biggest Controversies: अंबाती रायडू का एमएस धोनी पर दिया गया बयान खूब वायरल हो रहा है। उनका कहना है कि धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स टीम के अंदर बढ़ता प्रभाव CSK टीम के लिए अच्छा नहीं है। रायडू कहते हैं कि धोनी का टीम पर ज्यादा प्रभाव अन्य खिलाड़ियों पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। रायडू अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा में बने रहते हैं। यहां हम उनके पांच सबसे बड़े विवादों से आपको अवगत करवाने वाले हैं।
IPL में हरभजन सिंह से भिड़े Ambati Rayudu
यह घटना आईपीएल के 9वें सीजन की है जब अंबाती रायडू और हरभजन सिंह भी मुंबई इंडियंस के लिए खेला करते थे। दरअसल हरभजन की एक गेंद पर रायडू चौका नहीं रोक पाए थे, जिसके कारण भज्जी को गुस्सा आ गया था। रायडू भी कम गुस्से वाले नहीं हैं, मैदान में माहौल इतना गर्म हो गया था कि रायडू-हरभजन के बीच हाथापाई की नौबत आ गई थी। इस घटना की वजह से रायडू जमकर ट्रोल भी हुए थे।
BCCI से बैन झेल चुके हैं
यह मामला साल 2007 का है जब इंडियन क्रिकेट लीग नाम से एक टूर्नामेंट शुरू किया गया था, हालांकि इसको BCCI द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं थी। बीसीसीआई ने साफ कर दिया था कि जो भी इस टूर्नामेंट में खेलेगा, उसे भारत के किसी डोमेस्टिक टूर्नामेंट में नहीं खेलने दिया जाएगा। सख्त आदेश के बाद भी रायडू ना केवल इस लीग में खेले बल्कि एक इंटरव्यू में अपने फैसले का समर्थन भी किया था। इस वजह से BCCI ने रायडू पर बैन लगा दिया था।
बुजुर्ग व्यक्ति से हाथापाई
साल 2018 में भी Ambati Rayudu विवाद में घिर गए थे, इस बार उनका एक वीडियो सामने आया जिसमें वो एक बुजुर्ग व्यक्ति से झगड़ा करते हुए दिख रहे थे। एक सुबह वो अभ्यास के लिए गाड़ी से यात्रा कर रहे थे और कार की स्पीड तेज होने के कारण वो गाड़ी एक बुजुर्ग व्यक्ति से जा टकराई थी। जब बुजुर्ग व्यक्ति ने कुछ कहा तो रायडू गाड़ी से उतर कर उस व्यक्ति के साथ हाथापाई पर उतर आए थे।
Read More Here:
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट,क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।