IPL 2025: RCB को बड़ा झटका, चेन्नई, हैदराबाद से लेकर गुजरात और पंजाब पर भी संकट! आईपीएल के दोबारा शुरू होने के बाद नहीं खेलेंगे ये दिग्गज खिलाड़ी

IPL 2025 एक बार फिर से शुरू होने वाला है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह से लीग को एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। हालांकि, अब इसकी शुरुआत होने वाली है और पहला मैच 17 मई को खेला जाएगा। ऐसे में कुछ खिलाड़ी अपने देश वापस लौट गए हैं, जबकि कुछ प्लेयर्स टीम के साथ बने हुए हैं।

icon द्वारा Sonee Srivastav
iconPublished: 13 May 2025, 06:22 PM

IPL 2025 एक बार फिर से शुरू होने वाला है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह से लीग को एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। हालांकि, अब इसकी शुरुआत होने वाली है और पहला मैच 17 मई को खेला जाएगा। ऐसे में कुछ खिलाड़ी अपने देश वापस लौट गए हैं, जबकि कुछ प्लेयर्स टीम के साथ बने हुए हैं।

ऐसे में आइए देखते हैं कि IPL 2025 के दोबारा शुरू होने के बाद कौन से खिलाड़ी बाहर हो गए हैं। तो वहीं किस प्लेयर के टीम के साथ जल्द से जल्द जुड़ने की संभावना है।

IPL 2025
IPL 2025

IPL 2025: RCB को लगा बड़ा झटका

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भले इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, अब टीम के लिए इस सीजन सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज जोश हेजलवुड बाहर हो सकते हैं। उनके कंधे में चोट लगी थी, जिसकी वजह से उनकी वापसी मुश्किल है।

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों पर संशय बरकरार

साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों को लेकर अभी भी संदेह बरकरार है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अब तक अपने प्लेयर्स को लेकर आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी है लेकिन उनके जुड़ने की संभावना है। बता दें कि अफ्रीका को जून में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खेलना है।

ऐसे में उनकी उपलब्धता पर संदेह बना हुआ है। तो वहीं दूसरी तरफ कीवी खिलाड़ियों को लेकर भी अब तक स्थिति कोई स्पष्ट नहीं हो सकी है।

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी होंगे उपलब्ध

ऑस्ट्रेलिया को WTC का फाइनल खेलना है। हालांकि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि आईपीएल 2025 में आगे खेलने का खिलाड़ियों का खुद का निजी फैसला होगा। ऐसे में कमिंस हेड और मिचेल स्टार्क के अपनी टीम के साथ जुड़ने की संभावना है।

IPL 2025: बाकी सभी टीमों के खिलाड़ी होंगे उपलब्ध

आईपीएल 2025 में अफगानिस्तान के कई खिलाड़ी खेल रहे हैं। ऐसे में चेन्नई के लिए नूर अहमद और मुंबई के लिए मुजीब उर रहमान उपलब्ध होंगे। तो वहीं पंजाब की टीम में कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं, जो टीम के साथ जल्द ही जुड़ जाएंगे। इसमें मार्कस स्टोइनिस, मिचेल ओवेन, जोश इंग्लिस जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

Read More:

हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, अब PSL 2025 के जरिए फिर की भारत से बराबरी की कोशिश

रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद अब ये 3 खिलाड़ी भी गौतम गंभीर की कोचिंग में ले सकते हैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास

3 कारण क्यों प्रसिद्ध कृष्णा को इंग्लैंड के खिलाफ मिलना चाहिए मौका, गेंद से बरपा सकते हैं कहर

Follow Us Google News