Shubman Gill: आईपीएल 2025 खत्म होने से पहले ही सभी फैंस और फ्रेंचाइजी की निगाहें आईपीएल 2026 पर आ टिकी हैं। इस सीजन सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए अगले सीजन का चयन होगा। गुजरात टाइटंस इस साल बेहतरीन फॉर्म में दिखे। लेकिन फिर भी वह फाइनल में जगह नहीं बना पाए। बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद भी फाइनल में जगह नही मिलने पर शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी पर अब सवाल खड़े हो गए हैं।
इस सीजन गुजरात का प्रदर्शन
गुजरात टाइटंस ने सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से की। वह पूरे सीजन अंक तालिका की लिस्ट में नंबर 1 से नंबर 2 पर बने रहे थी। हालांकि आखिरी कुछ मैचों में उनकी लय बिगड़ने के कारण उन्हें पॉइंट्स टेबल में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। उन्होंने 14 मैचों में 9 मैच जीतकर 18 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर अपनी जगह पक्की की।
अंक तालिका के तीसरे स्थान पर होने के कारण वह नंबर 4 की टीम मुंबई इंडियंस के साथ एलिमिनेटर मैच का हिस्सा बनी। एलिमिनेटर मैच में दोनों ही टीमों की तरफ से आक्रामक अंदाज देखने को मिला। लेकिन शुभमन गिल की कप्तानी और किस्मत की वजह से गुजरात टाइटंस को यहां तक आने के बाद भी बिना ट्रॉफी के अलविदा कहना पड़ा।

क्या Shubman Gill को छोड़नी पड़ेगी कप्तानी ?
शुभमन गिल एक बेहतरीन युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने बल्लेबाजी से लेकर कप्तानी हर एक जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है। लेकिन वह गुजरात टाइटंस की अच्छी कप्तानी में शायद चूक गए। प्लेऑफ में आने के बाद टीम को इतनी मेहनत की। इसके बावजूद भी उन्हें फाइनल तो छोड़ो क्वालीफायर भी खेलने का मौका नहीं मिला।
ऐसे में संभावना जताया जा रहा है कि अगले साल वह कप्तानी से अलविदा ले सकते हैं। फ्रेंचाइजी उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को कप्तानी सौप सकती है। हालांकि इसपर अभी तक कोई बड़ी जानकारी सामने नही आई हैं।
Read More: मुशीर खान स्लेजिंग विवाद पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी का बड़ा बयान, बोले, "विराट कोहली अगर अपने बच्चों...