महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का दो पहियों के प्रति अटूट प्रेम आज किसी से छुपा नहीं है। उनके फार्म हाउस में लगी दो पहियों की कलेक्शन यह बताती है कि धोनी उनके प्रति कितने दीवाने हैं। उनके पास एक से बढ़कर एक बाइक और गाड़ियों का कलेक्शन है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। इस वक्त देखा जाए तो बाइक राइडिंग करना पसंद करने वाले एस धोनी आईपीएल 2025 के समापन के बाद एक बार फिर से रांची की सड़कों पर अपनी कावासाकी के साथ सैर करते नजर आए।

कावासाकी की सैर पर निकले MS Dhoni

MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को रांची की सड़कों पर अपनी पसंदीदा कावासाकी चलाते हुए देखा गया जो पूरे तरह से अपने पुराने अंदाज में नजर आए। हालांकि इस दौरान भी फैंस उनकी एक झलक पाने को बेताब नजर आए। आपको बता दें कि धोनी का इस कदर दो पहिया वाहन पर बैठकर घूमना और आनंद लेना कोई नई बात नहीं है। मोटरसाइकिल के प्रति उनका जुनून जग जाहिर है। उनके पास कई ऐसे विंटेज मॉडल और शक्तिशाली सुपर बाइक मौजूद है,

जिसके वह काफी शौकीन है और रांची के लोग तो शायद महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के इस यात्रा के आदी हो चुके हैं। आईपीएल के समापन के बाद धोनी ने यह बताया था कि उनकी योजना यही होगी कि वह अपने घर जाएं और अपनी बाइको के साथ कुछ समय बिताएं और अपने बोली हुई बात पर वह पूरी तरह से अमल करते नजर आ रहे हैं, जहां उन्हें रांची की सड़कों पर कावासाकी चलाते हुए देखा गया।

खास अंदाज में आए नजर

अपनी कावासाकी पर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जिस अंदाज में बैठे हैं, वह फैंस का दिल जीत लेगा, जिसमें उन्होंने बड़े ही साधारण आदमी की तरह हेलमेट और साधारण सा टीशर्ट और ट्राउजर पहना है, जहां वह अपने कंधों पर एक बैग भी लिए हुए हैं। धोनी क्रिकेट के साथ-साथ कई चीजों का शौक रखते हैं। उन्हें बाइक और कार के साथ-साथ पालतू जानवरों के साथ खेलते हुए भी देखा जाता है

हाल ही में आईपीएल के बाद उन्हें मछली पकड़ने का आनंद लेते हुए देखा गया। इतना ही नहीं उन्होंने जो देशभक्त वाली शर्ट पहनी थी वह भी काफी ज्यादा चर्चे में रही जो देश प्रेम को दर्शाती है। आईपीएल 2025 में जिस तरह से धोनी ने अपना खेल दिखाया है अगले सीजन भी फैंस उनके वापसी का इंतजार कर रहे हैं लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है कि अगर उनकी फिटनेस अच्छी रहती है तभी वह अगले सीजन टीम के लिए खेल पाएंगे।

Read also: IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया में अचानक हुई नए कोच की एंट्री, BCCI ने लिया बड़ा फैसला