Abhimanyu Easwaran Father Shocking Claim on Team India Debut: कुछ खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाते और अभिमन्यु ईश्वरन उनमें से एक हैं। उन्हें कई बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनका इंटरनेशनल डेब्यू अभी तक नहीं हुआ है। यहां तक कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया सीरीज में भी टीम में शामिल किए जाने के बाद भी ईश्वरन को डेब्यू का मौका नहीं मिला था।
अब एक बार फिर अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran) को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में मौका मिला है। अब उनके पिता ने चौंकाने वाला दावा किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि आखिर क्यों ईश्वरन को अब तक इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है।
IPL में मौका न मिलने से हो रही देरी?
इंग्लैंड के खिलाफ अपकमिंग टेस्ट सीरीज के लिए अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran) को भारतीय टीम में तीसरे ओपनर के तौर पर चुना गया है। हालांकि, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की मौजूदगी में उन्हें फिर से प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की संभावना कम ही है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक अभिमन्यु ईश्वरन के पिता रंगनाथन ईश्वरन (Ranganathan Easwaran) का मानना है कि आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट न मिलने की वजह से उनके बेटे की भारतीय टीम में एंट्री में देरी हुई है। उन्होंने दो टूक कहा, "अगर अभिमन्यु को आईपीएल में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला होता, तो उसने बहुत पहले टीम इंडिया में डेब्यू कर लिया होता।"
रंगनाथन ईश्वरन ने आगे बताया कि "टूर्नामेंट (IPL) अधिक दृश्यता के कारण बहुत बड़ा अंतर पैदा करता है। अभिमन्यु एक दिखावटी खिलाड़ी नहीं है और शतक बनाने के बाद मैदान पर इधर-उधर नहीं दौड़ता। ये चीजें उसके खिलाफ जाती हैं।"
रंगनाथन ईश्वरन ने अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran) की शानदार परफॉर्मेंस की तारीफ की। उन्होंने बताया कि अभिमन्यु ने अब तक 101 फर्स्ट क्लास मैचों में 48.87 के औसत से 7,674 रन बनाए हैं, जो उनकी कंसिस्टेंसी को दिखाता है। रंगनाथन का मानना है कि न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज जैसे अलग-अलग हालात में खेलने का अनुभव उन्हें बाकी खिलाड़ियों से खास बनाता है।
रंगनाथन ईश्वरन ने बताया इंग्लैंड दौरे के लिए कैसे तैयारी कर रहे हैं अभिमन्यु
रंगनाथन ईश्वरन ने यह भी खुलासा किया कि अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran) इंग्लैंड में इस्तेमाल होने वाली लाल ड्यूक्स बॉल से कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं। उन्होंने बताया, "अभिमन्यु सुबह 5.30 बजे उठता है और घंटों तेज गेंदबाजों का सामना करता है। हमने तैयारी में कोई कमी न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए दो दर्जन ड्यूक्स बॉल का इंतजाम किया है। वह लाल मिट्टी वाली हरी पिच पर बल्लेबाजी कर रहा है क्योंकि उछाल उसे इंग्लिश परिस्थितियों के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी करने में मदद करता है।"
घरेलू क्रिकेट में Abhimanyu Easwaran का प्रदर्शन
29 वर्षीय अभिमन्यु ईश्वरन ने 101 प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैचों में 48.87 के औसत से 7674 रन बनाए हैं। जिसमें 27 शतक और 29 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, उन्होंने 89 लिस्ट ए मैचों में 47.03 के औसत से 3857 रन बनाए हैं। जिसमें 9 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, अभिमन्यु ईश्वरन ने 34 टी20 क्रिकेट मैचों में 37.53 के औसत से 976 रन बनाए हैं। जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं।
Read More Here:
Shreyas Iyer को ENG vs IND टेस्ट टीम में क्यों नहीं मिली जगह? Ajit Agarkar ने बताई ये वजह