Abhimanyu Easwaran: टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले, लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट से एक नई शुरुआत की, जहां शुभमन गिल ने बतौर टेस्ट कप्तान अपना नया युग शुरू किया। इस मुकाबले में साई सुदर्शन को डेब्यू कैप सौंपी गई और उन्हें नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए उतारा गया।

पहली पारी में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वे शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। हालांकि, भारतीय टीम के साथ लंबे समय से जुड़े हुए अभिमन्यु ईश्वरन को एक बार फिर से मौका नहीं मिला है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा अभिमन्यु ईश्वरन को फिर से नजरअंदाज किए जाने की है।

अभिमन्यु ईश्वरन को फिर किया नजरअंदाज

अभिमन्यु ईश्वरन को 2022 में बांग्लादेश दौरे के लिए पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया था, लेकिन तब से अब वे प्लेइंग XI से बाहर ही चल रहे हैं। वहीं इस बार चयनकर्ताओं ने उनसे पहले साई सुदर्शन को मौका दे दिया, जिन्होंने अब तक सिर्फ 29 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं।

Abhimanyu Easwarn failed to score ahead of the Perth Test, Australia A vs India A, 2nd four-day game, MCG, November 8, 2024

अभिमन्यु का डोमेस्टिक रिकॉर्ड

ईश्वरन ने पिछले डोमेस्टिक सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उनके स्कोर कुछ इस प्रकार थे: 127, 191, 116, 19, 157, 13, 4, 200*, 72, 65**। उन्होंने रणजी, ईरानी और दलीप ट्रॉफी में जमकर रन बरसाए थे। अब तक 103 फर्स्ट क्लास मैचों में उन्होंने 7841 रन बनाए हैं जिसमें 27 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। इसके विपरीत साई सुदर्शन ने केवल 29 मैचों में 1957 रन बनाए हैं और उनका औसत 39.93 का है।

Abhimanyu Easwaran celebrates his century, UP vs Bengal, Ranji Trophy 2024-25, Lucknow, October 14, 2024

लंबा रहा है इंतज़ार:

29 साल के बंगाल के इस भरोसेमंद बल्लेबाज को एक बार फिर टेस्ट कैप से दूर रखा गया। जिससे क्रिकेट फैंस खासे नाराज हैं। कई यूजर्स ने चयनकर्ताओं पर IPL पक्षपात का आरोप लगाया है, आइए देखते है फैंस की प्रतिक्रिया:

बात करें हेडिंग्ले टेस्ट की तो टीम इंडिया ने लंच ब्रेक तक 2 विकेट केएल राहुल और साई सुदर्श के रूप में गंवा दिए थे। साई सुदर्शन अपने टेस्ट डेब्यू में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और 0 पर आउट हो गए।

Read more: VIDEO: राजनीति छोड़ क्रिकेटर बनी रिंकू सिंह की दुल्हनिया, हाथ में बल्ला थामे Priya Saroj ने मचाया बवाल