IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में हार के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। दूसरे टेस्ट मैच से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटरों और मशहूर कमेंटेटरों ने भी उनसे सवाल पूछे हैं।
'हम सिर्फ हार रहे हैं...' इंग्लैंड से हार के बाद गौतम गंभीर पर बढ़ रहा है दबाव! भारतीय दिग्गज ने उठाए बड़े सवाल

Aakash Chopra Questions on Gautam Gambhir: भारतीय टेस्ट टीम अपनी जीत का सिलसिला खो चुकी है। यह सिलसिला पिछले साल से ही चल रहा है। यहां तक कि इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम को भी पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था। यह तब हो रहा है जब गौतम गंभीर भारतीय टीम के हेड कोच बने हैं। जिसके बाद फैंस और टीम मैनेजमेंट को उनसे काफी उम्मीदें थीं। अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी उन पर सवाल उठाए हैं।
दरअसल, लीड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया की 5 विकेट से हार के बाद भारतीय कोचिंग स्टाफ खासकर गौतम गंभीर पर सवाल उठने लगे हैं। आकाश चोपड़ा ने खुलकर कहा है कि गंभीर के टेस्ट कोच बनने के बाद टीम का प्रदर्शन चिंताजनक रहा है और अब उन पर दबाव बढ़ता जा रहा है।
कोच गंभीर की रणनीति पर उठ रहे सवाल
अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में आकाश चोपड़ा से सवाल किया गया कि क्या कोचिंग स्टाफ, खासकर गौतम गंभीर पर सवाल उठाए जाने चाहिए। इस पर उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया, "हर किसी पर सवाल उठेंगे। यही भारतीय क्रिकेट का सिद्धांत है। जब सब कुछ अच्छा होता है, तो सबको श्रेय दिया जाता है, लेकिन जब कुछ गलत होता है, तो आलोचना भी होती है।"

आकाश चोपड़ा ने कप्तान शुभमन गिल का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें और ज्यादा समय दिया जाना चाहिए, क्योंकि उन्होंने अभी-अभी कप्तानी संभाली है, लेकिन गौतम गंभीर पर दबाव साफ तौर पर बढ़ रहा है। उन्होंने आगे कहा, "अगर आप रेड-बॉल क्रिकेट में उनके प्रदर्शन को देखें, तो उन्होंने बहुत कम मैच जीते हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच जीता, जबकि न्यूजीलैंड से तीन, ऑस्ट्रेलिया से तीन और अब इंग्लैंड से एक मैच हारे हैं। यानी हम सिर्फ हार रहे हैं, हम जीत नहीं रहे हैं।"
गंभीर के कोच बनने के बाद टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया का प्रदर्शन
- भारत बनाम बांग्लादेश (19 सितंबर -22 सितंबर 2024): भारत 280 रन से जीता
- भारत बनाम बांग्लादेश (27 सितंबर - 1 अक्टूबर 2024): भारत 7 विकेट से जीता
- भारत बनाम न्यूजीलैंड (16 अक्टूबर - 20 अक्टूबर 2024): न्यूजीलैंड 8 विकेट से जीता
- भारत बनाम न्यूजीलैंड (24 अक्टूबर - 26 अक्टूबर 2024): न्यूजीलैंड 113 रन से जीता
- भारत बनाम न्यूजीलैंड (1 नवंबर - 3 नवंबर 2024): न्यूजीलैंड 25 रन से जीता
- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (22 नवंबर - 25 नवंबर 2024): भारत 295 रन से जीता
- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (6 दिसंबर - 8 दिसंबर 2024): ऑस्ट्रेलिया 10 विकेट से जीता
- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (14 दिसंबर - 18 दिसंबर 2024): मैच ड्रा
- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (26 दिसंबर - 30 दिसंबर 2024): ऑस्ट्रेलिया 10 विकेट से जीता 184 रन
- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (3 जनवरी- 5 जनवरी 2025): ऑस्ट्रेलिया 6 विकेट से जीता
- भारत बनाम इंग्लैंड (20 जून- 25 जून 2025): इंग्लैंड 5 विकेट से जीता
Read More Here: IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच कब और कहां खेला जाएगा? यहां जानें फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें