IPL Star पर रेप का आरोप: पहले भी इन दिग्गज क्रिकेटरों के नाम जुड़े हैं ऐसे विवादों से, जानिए क्या मिली थी सजा

IPL में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रह चुके क्रिकेटर शिवालिक शर्मा अब कानूनी मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे 5 खिलाड़ियों के बारे में चर्चा करेंगे। CRICKET

iconPublished: 03 May 2025, 11:22 AM
iconUpdated: 03 May 2025, 11:23 AM

IPL में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रह चुके क्रिकेटर शिवालिक शर्मा अब कानूनी मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। राजस्थान के जोधपुर शहर में कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में उनके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शिवालिक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। IPL के दौरान इस खबर ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।

Shivalik Sharma: Left-handed batsman for Mumbai Indians

यह पहली बार नहीं है जब IPL से जुड़े किसी खिलाड़ी का नाम रेप केस में आया हो। इससे पहले भी कुछ बड़े और चौंकाने वाले नामों पर ऐसे आरोप लग चुके हैं। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिनका नाम ऐसे विवादों में सामने आ चुका है:

शोएब अख्तर को बीच दौरे से लौटना पड़ा था

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर, जो IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं, पर 2005 में रेप का आरोप लगा था। यह मामला पाकिस्तान के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान सामने आया। आरोप लगने के तुरंत बाद उन्हें दौरे से वापस पाकिस्तान भेज दिया गया। बाद में शोएब ने खुलासा किया कि टीम में एक अन्य खिलाड़ी की हरकत का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। उन्होंने यह भी बताया कि टीम मैनेजमेंट ने असल दोषी का नाम छिपा लिया और शक की सुई उनकी तरफ मोड़ दी गई।

मखाया एन्टिनी को मिली थी जेल की सजा

साउथ अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज मखाया एन्टिनी, जो IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं, पर 1999 में रेप का आरोप लगाया गया था। अदालत ने उन्हें दोषी ठहराते हुए 6 साल की जेल की सजा सुनाई थी। हालांकि, एन्टिनी ने खुद को निर्दोष बताते हुए हाई कोर्ट में अपील की और लंबी कानूनी लड़ाई के बाद उन्हें बरी कर दिया गया। मखाया एन्टिनी साउथ अफ्रीका के पहले अश्वेत क्रिकेटर थे जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहचान बनाई।

ल्यूक पॉमर्शबैक को दिल्ली में किया गया था गिरफ्तार

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ल्यूक पॉमर्शबैक, जो IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए खेलते थे, को मई 2012 में दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार किया गया था। उन पर एक महिला से छेड़छाड़ और उसके मंगेतर पर हमला करने का आरोप था। पॉमर्शबैक को जमानत तो मिल गई थी, लेकिन उन्हें अपना पासपोर्ट कोर्ट में जमा करना पड़ा। बाद में पीड़िता और खिलाड़ी के बीच समझौता हो जाने पर सभी आरोप हटा लिए गए थे।

IPL से बने स्टार संदीप लामिछाने को सुनाई गई थी 8 साल की सजा

नेपाल के युवा स्पिनर संदीप लामिछाने, जो आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं, पर 2022 में एक 18 वर्षीय लड़की के साथ रेप का गंभीर आरोप लगा। पुलिस ने तुरंत उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया और उन्हें जेल भेजा गया। बाद में उन्हें जमानत मिल गई, लेकिन जनवरी 2024 में कोर्ट ने उन्हें दोषी करार देते हुए 8 साल की सजा सुनाई। हालांकि, लामिछाने ने इस फैसले के खिलाफ अपील की और अंततः उन्हें निर्दोष करार देकर बरी कर दिया गया।

Read More Here:

Not Out थे Shubman Gill? आउट दिए जाने के बाद अंपायर पर भड़के गुजरात टाइटंस के कप्तान, वीडियो वायरल

Follow Us Google News