IPL 2025 में ये 3 स्पिनर बना रहे है सभी को अपने प्रदर्शन से किया है इम्प्रेस, लिस्ट में नाम जानकार होगी हैरानी!

भारतीय प्रीमियर लीग 2025 में अभी तक हुए मुकाबले में कुछ स्पिनर ने काफी अच्चा प्रदर्शन किया हैं, इस सीजन में इन युवा गेंदबाजों ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं।

iconPublished: 15 Apr 2025, 04:31 PM

IPL 2025 में अभी तक करीब 30 मुकाबले खेले जा चुके है और इस टूर्नामेंट में काफी मुकाबलों में हमे करीब मैच देखने को मिले हैं। इस सीजन में काफी युवा और अनकैप्ड खिलाड़ियों ने अपना डेब्यू किया है। उन्होंने इस सीजन अपने प्रदर्शन से सभी को काफी ज्यादा इम्प्रेस भी किया है।

टी20 क्रिकेट में लेग स्पिनर को काफी अहम गेंदबाज़ माना जाता है और इसी वजह से इस सीजन में भी काफी युवा खिलाड़ियों को मौक़ा मिला हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 3 लेग स्पिनर के बारे में बात करेंगे जिन्होंने इस सीजन काफी प्रभावित किया हैं।

IPL 2025 में इन स्पिनर्स ने किया है शानदार प्रदर्शन:

दिवेश राठी:

इस लिस्ट में पहला नाम दिग्वेश राठी का है, उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2025 के नीलामी में 30 लाख रूपए में खरीदा था। उन्हें पहले ही मुकाबले में डेब्यू करने का मौका मिला था जहाँ उन्होंने 2 विकेट चटकाए थे। इस सीजन में उन्होंने अभी तक 7 मुकाबले खेले है जिसमें उन्होंने 9 विकेट अपने नाम किए हैं। वें अपने जश्न मनाने के तरीके के लिए काफी ज्यादा मशहूर हैं।

विप्रज निगम:

इस लिस्ट में दुसरा नाम विप्रज निगम जिन्हें इस IPL सीजन के नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रूपए में खरीदा हैं। उन्होंने इस सीजन अपने गेंद से काफी बड़े खिलाड़ियों को आउट किया है वहीं उन्होंने बल्ले से भी अहम योगदान निभाया हैं। गेंदबाजी में उन्होंने अभी तक 5 मुकाबले में 7 विकेट चटकाए हैं।
विग्नेश पुथुर:

विग्नेश पुथुर

इस लिस्ट में तीसरा नाम विग्नेश पुथुर का है जहाँ मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करते हुए इस युवा खिलाड़ी ने बेहद इम्प्रेस कर दिया था। उन्होंने अभी तक कोई भी डोमेस्टिक क्रिकेट का मुकाबला नहीं खेला था लेकिन उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 3 विकेट चटका दिए थे।

READ MORE HERE :

3 साल पहले 1 मौका मांग रहे Karun Nair कैसे बने गुमनाम खिलाड़ी से घातक बल्लेबाज, इस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी ने की मदद

Follow Us Google News