PM नरेंद्र मोदी से अमित शाह और राहुल गांधी तक, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की जीत पर झूम उठे राजनीति के दिग्गज

Champions Trophy 2025: टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया।

iconPublished: 09 Mar 2025, 11:21 PM
iconUpdated: 23 Apr 2025, 05:04 PM

Politics World Reaction On India's Champions Trophy 2025 Win: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताबी मुकाबला रविवार (09 मार्च) दुबई में खेला गया। मुकाबले में जीत हासिल कर टीम इंडिया ने 12 साल बाद खिताब अपने नाम किया। भारत की जीत पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी खुशी से झूम उठे।

Champions Trophy 2025 में भारत की जीत पर PM नरेंद्र मोदी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की जीत पर PM नरेंद्र मोदी ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "एक असाधारण गेम और एक असाधारण नजीता! आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी घर लाने के लिए हमें अपनी क्रिकेट टीम पर गर्व है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट अच्छा खेला। शानदार प्रदर्शन के लिए हमारी टीम को बधाई।"

Champions Trophy 2025 भारत की जीत पर अमित शाह

भारत की जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री ने एक्स पर लिखा, "एक जीत जिसने इतिहास लिखा। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार जीत हासिल करने पर टीम इंडिया को बधाई।"

Champions Trophy 2025 भारत की जीत पर राहुल गांधी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की जीत पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, "गजब की जीत लड़कों! आपमें से हर एक ने करोड़ों दिलों को गर्व से भर दिया है। टूर्नामेंट में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन, जिसमें शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन और मैदान पर पूरा डॉमिनेंस शामिल है, वाकई में प्रेरणादायक है।"

भारत की जीत पर उत्तर प्रदेश के सीएम

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की जीत पर उत्तर प्रदेश के सीएम ने एक्स पर लिखा, "ऐतिहासिक विजय...चैंपियंस का अभिनंदन! देश वासियों को हार्दिक बधाई! चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर विजय के रंगों से त्योहारों की बेला को और अधिक रंगमय, उल्लासमय बनाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के हर खिलाड़ी पर देश को गर्व है। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं। जय हिंद।"

Follow Us Google News