Mohammed Shami: न्यजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में बैटिंग करते वक्त शमी को पीठ पर सीधे कंधे के साइड गेंद लग गई। क्या शमी को जानबूझकर गेंद मारी गई? आइए जानते हैं।
न्यूजीलैंड ने मोहम्मद शमी के खिलाफ रची साजिश? जानबूझकर मारी गेंद! वीडियो ने खोल दी सारी सच्चाई

Mohammed Shami Hit By Ball: मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले इंजरी से जूझ रहे थे। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शमी को इंजरी के चलते मुश्किल में देखा गया था। मुकाबले में वह कुछ देर के लिए बाहर फिजियो के पास गए थे। अब टीम इंडिया टूर्नामेंट के ग्रुप चरण का तीसरा मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल रही है। इस मुकाबले में बैटिंग के वक्त शमी को गेंद लग गई। तो शमी को गेंद लगना न्यूजीलैंड की साजिश थी? आइए जानते हैं कि असल हकीकत क्या है।
Mohammed Shami को लगी गेंद
दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग करने का आमंत्रण दिया। पारी के आखिरी ओवर की पांचवी गेंद पर न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने ऐसा थ्रो किया कि गेंद शमी के पीठ पर सीधे कंघे की तरफ लगी। गेंद लगने के बाद शमी पहले तो मुश्किल में दिखाई दिए, लेकिन वह ठीक नजर आए। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या सेंटनर ने जानबूझकर शमी को साजिश के तहत गेंद मारी?
न्यूजीलैंड की Mohammed Shami के खिलाफ साजिश?
बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है कि न्यूजीलैंड की तरफ से जानबूझकर शमी को गेंद मारी गई हो, बल्कि ऐसा गलती से हुआ। क्रिकेट के मैदान पर अक्सर ऐसे नजारे देखने को मिलते रहते हैं, जहां फील्डर के जरिए थ्रो की गई गेंद बल्लेबाज के लग जाती है।
Shami is in the middle of the pitch and New Zealand captain Mitchel Santner used this opportunity to hit his bowling arm 👀
— Karna⁴⁵ 🏹 ᴿᵉᵇᵉˡʷᵒᵒᵈ (@karna3102bc) March 2, 2025
Though some will claim this as unintentional but the end result made an injury to Indian Pacer.#INDvsNZ #Shami #ChampionsTrophy #Santner https://t.co/zPBWQzGfV0 pic.twitter.com/7DISvGoBnU
पाकिस्तान के खिलाफ फ्लॉप हुए थे शमी
गौरतलब है कि टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेला था, जिसमें शमी ने 5 विकेट अपने नाम किए थे। फिर टीम इंडिया ने अगला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेला, जिसमें शमी पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए थे। पाकिस्तान के खिलाफ शमी ने 8 ओवर में 43 रन खर्च किए थे। इस दौरान उन्हें कोई विकेट नहीं मिल सका था। मुकाबले में पहला ओवर फेंकते हुए शमी ने 5 वाइड फेंक दी थी।
Read more:
IPL के लिए तैयार हो रहे हैं MS Dhoni, अभ्यास में लगा रहे है लंबे छक्के, वायरल हो रहा है वीडियो