Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बीच टीम इंडिया के सदस्य की मां का निधन हो गया, जिसके चलते उन्हें अचानक भारत वापस लौटना पड़ा।
चैंपियंस ट्रॉफी के बीच टीम इंडिया के इस सदस्य की मां का हुआ निधन, अचानक लौटना पड़ा भारत

Indian Team Manager Mother Passed Away: इन दिनों खेली जा रही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy) के लिए टीम इंडिया दुबई में मौजूद है। टूर्नामेंट पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जा रहा है, लेकिन टीम इंडिया अपने मैच दुबई में खेल रही है। आज यानी 02 मार्च, रविवार को टीम इंडिया टूर्नामेंट में ग्रुप चरण का तीसरा मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल रही है। इस मैच के बीच चौंका देने वाली खबर सामने आई, जिसमें बताया गया कि टीम इंडिया के एक सदस्य की मां का निधन हो गया, जिसके चलते उस सदस्य को अचानक भारत लौटना पड़ा।
Champions Trophy के बीच टीम इंडिया के सदस्य की मां का हुआ निधन
यह दुख घटना टीम इंडिया के मैनेजर आर देवराज के साथ हुई, जो हैदराबाद क्रिकेट एसोसिशन के सचिव भी हैं। क्रिकबज में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया कि रविवार की सुबह आर देवराज की मां का निधन हो गया, जिसके बाद वह Champions Trophy के बीच अपने परिवार के साथ हैदराबाद लौट गए। वहीं इस बारे में अब तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि देवराज टीम इंडिया के साथ वापस जुड़ने के लिए दुबई लौटेंगे या नहीं।
हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने व्यक्त की संवेदनाएं
इस दुखद खबर पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया, "गहरे दुख के साथ, हम आपको बता रहे हैं कि हमारे सचिव देवराज की मां कमलेश्वरी गारू का निधन हो गया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। देवराज गारू और उनके परिवार के प्रति हमारी संवेदना।"
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का मुकाबला
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 249/9 रन बोर्ड पर लगाए। इस दौरान टीम के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 98 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 79 रन बोर्ड पर लगाए। इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने 45 रनों की तूफानी पारी खेली।
Read more: