IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड की टीमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में आमने-सामने होंगी। तो आइए जानते हैं कि मुकाबले में कौन किस पर भारी पड़ सकता है।
भारत या न्यूजीलैंड, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में किसकी होगी जीत? मैच से पहले यहां मिलेगा जवाब

IND vs NZ Champions Trophy Final 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में खेला जाएगा। टूर्नामेंट की यह खिताबी भिड़ंत 09 मार्च, रविवार को होगी। फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इंतजार के साथ फैंस के मन में एक सवाल यह भी उठ रहा है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल में कौन सी टीम जीत हासिल करेगी? इसका जवाब मैच पूरा होने के बाद ही मिलेगा, लेकिन यहां हम आपको आंकड़ों के जरिए बता सकते हैं कि कौन सी टीम जीत हासिल कर सकती है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल (IND vs NZ)
बता दें कि फाइनल से पहले 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और न्यूजीलैंड की ग्रुप चरण में भिड़ंत हुई थी। ग्रुप चरण के मुकाबले में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से करारी शिकस्त दी थी। इस लिहाज से एक बार फिर भारतीय टीम न्यूजीलैंड पर भारी पड़ सकती है।
दुबई में लगातार पांचवां मैच खेलेगी टीम इंडिया (IND vs NZ)
बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में हुआ, लेकिन टीम इंडिया ने अपने सभी मैच दुबई में खेले। अब फाइनल के जरिए टीम इंडिया लगातार पांचवां मुकाबला दुबई में खेलेगी, जबकि न्यूजीलैंड टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला दुबई में खेलेगी। इस लिहाज से भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी दिख रहा है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड नॉकआउट हेड टू हेड
अब तक भारत और न्यूजीलैंड की टीमें नॉकआउट मैचों में 4 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। न्यूजीलैंड ने 4 में से 3 में जीत दर्ज की है। टीम इंडिया ने इकलौती जीत 2023 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हासिल की थी। यहां पर जरूर कीवी टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे हेड टू हेड
गौरतलब है कि अब तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच 119 वनडे खेले जा चुके हैं। इन मैचों में टीम इंडिया ने 61 बार और न्यूजीलैंड ने 50 बार जीत हासिल की है। दोनों के बीच 1 मुकाबला टाई पर खत्म हुआ और 7 बेनतीजा रहे।
Read more:
IND vs NZ Final: क्या Mitchell Santner भी Pat Cummins की तरह फाइनल में भारत को हरा सकते हैं?