Wimbledon Women Single Final 2025: विंबलडन 2025 के महिला एकल फाइनल में पोलैंड की इगा स्वियातेक ने जीत हासिल कर 114 साल पुराना रिकॉर्ड धराशाई कर दिया।
Wimbledon Women Final 2025: पोलैंड की इगा स्वियातेक ने रचा इतिहास, पहली बार विंबलडन का खिताब जीतकर तोड़ा 114 साल पुराना रिकॉर्ड

Wimbledon Women Single Final 2025, Iga Swiatek: विंबलडन 2025 के महिला एकल फाइनल में पोलैंड की इगा स्वियातेक में इतिहास रचते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। इगा ने अमेरिका की अमांडा एनिसिमोवा को सीधे सेटों में 6-0, 6-0 से हराया। इस जीत के साथ स्वियातेक ने 114 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया।
अमांडा एनिसिमोवा के लिए खिताबी मुकाबला बहुत ही निराशाजनक रहा, जो एक भी गेम अपने नाम नहीं कर सकीं। वहीं इगा स्वियातेक पौलेंड से आने वाली पहली ऐसी महिला भी बन गई हैं, जिन्होंने विंबलडन का ताज अपने सिर सजाया है।
टूट गया 114 साल पुराना रिकॉर्ड
बता दें कि इगा स्वियातेक ने इस जीत के साथ 114 साल पुराना रिकॉर्ड भी धराशाई कर दिया। दरअसल ऐसा पहली बार हुआ कि जब टूर्नामेंट के महिला सिंगल के फाइनल में हारने वाली खिलाड़ी एक भी गेम अपने नाम कर सकी।
Grass, mastered. 🏆
— Wimbledon (@Wimbledon) July 12, 2025
Iga Swiatek is Poland's first Wimbledon singles champion 🇵🇱 pic.twitter.com/5fsPpX4ANC
जीता छठा ग्रैंडस्लैम
यह इगा स्वियातेक के लिए छठा ग्रैंडस्लैम खिताब रहा। हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले उन्होंने विंबलडन नहीं जीता था। लेकिन वह चार बार फ्रेंच ओपन का खिताब और एक बार यूएस ओपन का खिताब जीता था। फ्रेंच ओपन में उन्होंने 2020, 2022, 2023 और 2024 में खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा 2022 के यूएस ओपन में इगा ने फाइनल अपने नाम किया था। वहीं विंबलडन के जरिए उन्होंने छठे ग्रैंडस्लैम पर अपना नाम लिखवा लिया।
The new #Wimbledon champion soaking in every single moment 🥹 pic.twitter.com/rV419BKHyH
— Wimbledon (@Wimbledon) July 12, 2025
ऐसा रहा मुकाबले का हाल, 57 मिनट में हुआ समाप्त
खिताबी मुकाबला सिर्फ 57 मिनट तक चला। इगा ने सिर्फ 25 मिनट के अदंर पहला सेट 6-0 से अपने नाम कर लिया था। इस लिहाज से आप स्वियातेक के खेल की तकनीक का अंदाजा लगा सकते हैं।
फाइनल में पहुंचने के लिए पौलेंड की खिलाड़ी ने सेमीफाइनल में बेलिंडा बेनसिच को 6-2, 6-0 से हराकर जीत अपने खाते में डाली थी।