Wimbledon Women Single 2025 Prize Money: विंबलडन 2025 के महिला सिंगल फाइनल में पोलैंड की इगा स्वियातेक ने अमांडा एनिसिमोवा को हराकर जीत दर्ज की। तो आइए जानते हैं कि दोनों को कितनी प्राइज मनी मिली।
Wimbledon Women 2025 Prize Money: खिताब जीतने वाली इगा स्वियातेक पर हुई पैसों की बरसात, हारने वाली अमांडा एनिसिमोवा को मिली IPL विनर जितनी रकम?

Wimbledon Women Single 2025 Prize Money: विंबलडन 2025 के महिला सिंगल फाइनल में पोलैंड की इगा स्वियातेक ने अमेरिका की अमांडा एनिसिमोवा हराकर खिताब जीता। इगा ने सीधे सेटों में 6-0, 6-0 से एनिसिमोवा धूल चटाई। इस जीत के साथ स्वियातेक ने बड़ी प्राइज मनी पर हाथ मारा। सिर्फ इगा ही नहीं बल्कि हारने वाली अमांडा एनिसिमोवा को भी बड़ी रकम मिली।
रनरअप रहीं एनिसिमोवा ने आईपीएल में मिलने वाली प्राइज मनी के करीब रकम हासिल की है। वहीं जीतने वाली इगा स्वियातेक को प्राइज मनी के रूप में उनसे डबल रकम मिली।
विंबलडन 2025 महिला एकल विनर और रनरअप की प्राइज मनी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विंबलडन 2025 में महिला सिंगल का खिताब जीतने वाली इगा स्वियातेक को प्राइज मनी के रूप में 4.07 मिलियन डॉलर (करीब 34.82 करोड़ रुपये) की रमक दी गई।
Grass, mastered. 🏆
— Wimbledon (@Wimbledon) July 12, 2025
Iga Swiatek is Poland's first Wimbledon singles champion 🇵🇱 pic.twitter.com/5fsPpX4ANC
वहीं रनरअप रहने वाली अमेरिका की अमांडा एनिसिमोवा को प्राइज मनी के रूप में 2.06 मिलियन डॉलर (करीब 17.64 करोड़ भारतीय रुपये) की रकम मिली।
आईपीएल से थोड़ी ही कम रही रनरअप की प्राइज मनी
आईपीएल 2025 का खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 20 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी गई थी। वहीं विंबलडन फाइनल में रनरअप रहने वाली अमांडा एनिसिमोवा को 16 करोड़ से ज्यादा रकम मिली। इस लिहाज से यह हारने वाली खिलाड़ी की प्राइज मनी आईपीएल की प्राइज मनी के करीब रही। वहीं जीतने वाली इगा स्वियातेक की प्राइज मनी आईपीएल विनर से बहुत ज्यादा रही।
✨ 2018 - Girls' Singles Champion
— Wimbledon (@Wimbledon) July 12, 2025
✨ 2025 - Ladies' Singles Champion
Seven years on, @iga_swiatek is a #Wimbledon champion again 🏆 pic.twitter.com/uf2x6Hk4MP
इगा स्वियातेक ने तोड़ा 114 साल पुराना रिकॉर्ड
बता दें कि इगा स्वियातेक ने खिताबी मुकाबले में 114 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। दरअसल 1911 के बाद ऐसा हुआ कि जब टूर्नामेंट के महिला सिंगल फाइनल में हारने वाली खिलाड़ी कोई गेम नहीं जीत सकी। इगा स्वियातेक ने एनिसिमोवा को सीधे सेटों में 6-0, 6-0 से हराया। इसके अलावा इगा स्वियातेक विंबलडन का खिताब जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी।