पेरिस के रोलां गैरां में खेले गए French Open 2025 के महिला एकल फाइनल में अमेरिका की Coco Gauff ने एक जबरदस्त वापसी करते हुए दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को हराकर अपने करियर का पहला French Open और दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब जीत लिया।

21 वर्षीय गॉफ ने यह मुकाबला 6-7(5), 6-2, 6-4 से अपने नाम किया। यह फाइनल 2 घंटे और 38 मिनट तक चला, जिसमें गॉफ ने शानदार संयम और लय के साथ टॉप सीड सबालेंका को चौंकाया। इस मुकाबले में उन्होंने कमाल की वापसी करते हुए जीत दर्ज की।

Image

2022 की हार का लिया बदला

Coco Gauff 2022 में भी French Open के फाइनल में पहुंची थीं, लेकिन तब उन्हें इगा स्वियातेक के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस बार उन्होंने अनुभव और परिपक्वता दिखाते हुए पहले सेट में पिछड़ने के बावजूद मैच पलट दिया। गॉफ का यह दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब है। इससे पहले उन्होंने 2023 में यूएस ओपन जीतकर इतिहास रचा था।

सेरेना विलियम्स के बाद French Open जीतने वाली पहली अमेरिकी खिलाड़ी:

इस खिताबी जीत के साथ कोको गॉफ ने कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कीं। वह 2015 में सेरेना विलियम्स के बाद फ्रेंच ओपन जीतने वाली पहली अमेरिकी महिला खिलाड़ी बनी हैं। इसके अलावा वह यूएस ओपन और फ्रेंच ओपन दोनों जीतने वाली सबसे कम उम्र की अमेरिकी महिला टेनिस खिलाड़ी भी बन गई हैं — एक रिकॉर्ड जो इससे पहले 2002 में सेरेना ने कायम किया था।

पिछली भिड़ंत में सबालेंका रही थीं हावी

इस फाइनल से पहले गॉफ और सबालेंका की पिछली भिड़ंत मई में मैड्रिड ओपन में हुई थी, जहां सबालेंका विजेता बनी थीं। सबालेंका इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं और उन्होंने इस सीज़न में तीन खिताब भी जीते हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 और 2024 तथा यूएस ओपन 2024 जैसे ग्रैंडस्लैम जीतने वाली सबालेंका को हालांकि फ्रेंच ओपन की लाल मिट्टी पर गॉफ के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी।

Read Also: WWE के फैंस को मिली खुशखबरी, Wrestlemania 42 का वेन्यू हुआ जारी