WPL 2023: विमेंस IPL के लिए हुई टीमों की घोषणा, इन फ्रेंचाईजी ने खरीदी 5 टीमें

पहले विमेंस आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई ने 25 जनवरी को सभी फ्रेंचाईजी और उनके द्वारा खरीदी गई 5 टीमों के नाम की घोषणा कर दी है। बीसीसीआई ने इसकी विस्तृत जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर उपलब्ध कराई है। इस विमेंस आईपीएल को WPL के नाम से जाना जाएगा। इसके लिए 5 जाने-माने फ्रेंचाईजी ने अपने पसंद के 5 शहरों को अपने लिए चुना है। इनकी टीमें उनके द्वारा चुने गए शहर के नाम से जानी जाएंगी।

author-image
By puneet sharma
New Update

WPL के लिए लगी बोली 

इन 5 टीमों के लिए कुल 17 कंपनियों ने बोली लगाई, जिनमें से 7 IPL फ्रेंचाइजी भी शामिल थे। इनमें से 3 IPL फ्रेंचाइजी और 2 अन्य कंपनियों को सबसे बड़ी बोली लगाकर टीमें खरीदने में सफलता हाथ लगी। बीसीसीआई के अनुसार अडानी स्पोर्ट्सलाइन ने 1289 करोड़ रुपए की कीमत अदा करके अहमदाबाद टीम के अधिकार हासिल किए। जबकि MI की मालिकाना अधिकार वाली कंपनी इंडिया विन स्पोर्ट्स ने 912.99 करोड़ रुपए में मुंबई की टीम अपने नाम की। 

इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स ने बेंगलुरु टीम के मालिकाना अधिकार प्राप्त करने के लिए कुल 901 करोड़ रुपए की कीमत अदा की है। वहीं DC की मालिकाना अधिकार वाली कंपनी JSW GMR स्पोर्ट्स ने 810 करोड़ में दिल्ली की टीम को अपने नाम किया। तो वहीं कैपरी ग्लोबल ने लखनऊ की टीम खरीदने के लिए 757 करोड़ रुपए की कीमत चुकाई।

क्या होगा महिला आईपीएल का फॉर्मेट

publive-image

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुरुआती 3 सीजन यानी 2023 से लेकर 2025 तक इसमें 22 मैच खेले जाएंगे। WPL के लीग स्टेज पर हर टीम एक-दूसरे से दो-दो बार खेलने का मौका मिलेगा। इसके बाद प्वाइंट टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। जबकि लीग में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें फाइनल खेलने वाली दूसरी टीम बनने के लिए एलिमिनेटर खेलेंगी। 

वहीं संभावना जताई जा रही है कि मार्च के महीने में महिला आईपीएल के लिए विंडो रखा जाएगा। 2026 सीजन से WPL में मैचों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। तब 33 मैच हो सकते है। माना यही जा रहा है कि इस साल मार्च में पहले महिला आईपीएल का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए खिलाड़ियों की नीलामी अगले महीने होने की संभावना जताई जा रही है।  

WPL के लिए फ्रेंचाईजी, उनकी टीमें और उनके द्वारा लगाई गई बोली 

1. Adani Sportsline Pvt. Ltd                    Ahmedabad       1289 crores
2. Indiawin Sports Pvt. Ltd                     Mumbai               912.99 crores
3. Royal Challengers Sports Pvt. Ltd    Bengaluru           901 crores
4. JSW GMR Cricket Pvt. Ltd                  Delhi                    810 crores
5. Capri Global Holdings Pvt. Ltd           Lucknow             757 crores

Latest Stories