WPL 2023: कोहली को किया शादी के लिए प्रपोज, अर्जुन तेंदुलकर से खास कनेक्शन, फिर भी नहीं मिला कोई खरीदार

13 फरवरी को WPL के पहले एडीशन के लिए मुंबई में ऑक्शन हुआ। इस नीलामी में पांचों फ्रेंचाईजी ने कुल 87 खिलाड़ियों पर बोली लगाई। टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना पर इस नीलामी में सबसे बड़ी बोली लगाई गई। उन्हें RCB की टीम ने 3.4 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया।  इसके अलावा कई और देशी-विदेशी खिलाड़ियों को भी अच्छी खासी रकम मिली, जिसमें एश्ले गार्डनर और नताली स्काइबर 3.4 करोड़ रुपये की धनराशि पा कर दूसरे स्थान पर रहीं। कुछ अन्य खिलाड़ियों को भी अच्छी रकम मिली, लेकिन वहीं कुछ खिलाड़ियों

author-image
By puneet sharma
New Update
WPL 2023: कोहली को किया शादी के लिए प्रपोज, अर्जुन तेंदुलकर से खास कनेक्शन, फिर भी नहीं मिला कोई खरीदार

13 फरवरी को WPL के पहले एडीशन के लिए मुंबई में ऑक्शन हुआ। इस नीलामी में पांचों फ्रेंचाईजी ने कुल 87 खिलाड़ियों पर बोली लगाई। टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना पर इस नीलामी में सबसे बड़ी बोली लगाई गई। उन्हें RCB की टीम ने 3.4 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया। 

इसके अलावा कई और देशी-विदेशी खिलाड़ियों को भी अच्छी खासी रकम मिली, जिसमें एश्ले गार्डनर और नताली स्काइवर 3.4 करोड़ रुपये की धनराशि पा कर दूसरे स्थान पर रहीं। कुछ अन्य खिलाड़ियों को भी अच्छी रकम मिली, लेकिन वहीं कुछ खिलाड़ियों के हाथ निराशा भी लगी। उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला, उन पर किसी फ्रेंचाईजी ने बोली नहीं लगाई। ऐसी ही खिलाड़ियों में से एक हैं इंग्लैंड की ऑलराउंडर डेनियल व्याट। उनमें किसी भी फ्रेंचाईजी ने रुचि नहीं दिखाई। 

ये भी पढ़ें: WPL 2023: ऑक्शन में बिकने के बाद इमोशनल हुईं भारतीय खिलाड़ी, बोलीं- 'अब पूरा होगा घर खरीदने का सपना'

डेनियल व्याट ने जाहिर की अपनी निराशा 

 

इंग्लैंड की स्टार खिलाड़ी डेनियल ने उन्हें WPL में किसी टीम द्वारा नहीं चुने जाने पर अपना रिएक्शन देते हुए निराशा प्रकट की। उन्होंने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर अपना दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि "Dreamt of playing in the WPL. Heartbroken 💔 Congrats to all who got picked up. India is a wonderful place to play cricket" उनके ट्वीट का मतलब था कि "मैंने डब्ल्यूपीएल में खेलने का सपना देखा। लेकिन पूरा नहीं हुआ और दिल टूट गया। उन सभी खिलाड़ियों को बधाई जो लीग के लिए चुने गए हैं। भारत क्रिकेट खेलने के लिए एक शानदार जगह है।" 

ये भी पढ़ें: क्यों मंधाना के RCB में जाने के बाद ट्रेंड हुआ जर्सी No.18? किंग कोहली से है खास कनेक्शन

खेल के अलावा भी चर्चित रहीं हैं डेनियल 

publive-image

इंग्लैंड की क्रिकेटर डेनियल व्याट का भारत से खास नाता रहा है, वो 2 भारतीय क्रिकेटरों के कारण चर्चा का विषय रहीं हैं। वो एक समय भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को काफी पसंद करती थीं, यहां तक की उन्होंने विराट को शादी का प्रस्ताव भी दिया था। कोहली को प्रपोज करने के कारण तब उसकी खूब चर्चा हुई थी, लेकिन कोहली ने उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया और शादी से इंकार कर दिया। 

पिछले कुछ समय से उनकी दोस्ती महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ भी रही हैं। इन दोनों को कई बार एक साथ देखा भी गया है। दोनों एक साथ कई बार पार्टी करते हैं और खेल से जुड़ी  जानकारी भी शेयर करते हैं। 

Latest Stories